फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Review meeting in CHC, notice issued to four ANMs for negligence

Ghazipur News: सीएचसी में समीक्षा बैठक, लापरवाही पर चार एएनएम को नोटिस जारी

Tue, 24 Jun 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Review meeting in CHC, notice issued to four ANMs for negligence
जमानिया। रेवतीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और चिकित्सकीय सेवाओं को लेकर ब्लॉक स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें टीकाकरण, एचएमआईएस डाटा, आरसीएच मदर-चाइल्ड डाटा के पोर्टल पर अपलोडिंग में लापरवाही और लक्ष्य से कम उपलब्धि पाए जाने पर चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अमर कुमार ने चार एएनएम को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सख्त कार्रवाई होगी। चिकित्सा अधीक्षक ने अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी एक सप्ताह के अंदर डाटा सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि निर्धारित समयसीमा में डाटा दुरुस्त न होने पर संबंधित कर्मचारियों का मानदेय/वेतन रोका जा सकता है।
उन्होंने कहा कि शासन और विभाग की किसी भी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को हिदायत दी कि वे समय से पोर्टल पर डाटा अपलोड करें, लक्ष्य की पूर्ति करें और अपने कार्यक्षेत्र में समय से पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें।

चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि विभागीय अनुशासन और जनसेवा के दायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर बीपीएम बबीता सिंह, आशुतोष सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अनीश, अजय, इम्तियाज़, प्रियांशी, संदीप यादव समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed