फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Revenue team removed the encroachment on the playground

Ghazipur News: खेल मैदान पर अतिक्रमण को राजस्व टीम ने हटवाया

Sun, 16 Apr 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Revenue team removed the encroachment on the playground
तहसील क्षेत्र के बरेजी गांव स्थित खेल के मैदान पर हुए अतिक्रमण को राजस्व टीम ने रविवार को मुक्त कराया। साथ ही भूमि की नापी के बाद सीमांकन भी किया गया। इस दौरान गांव में गहमागहमी भी बनी हुई थी। इधर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस टीम भी तैनात रही। बरेजी गांव के ग्राम सभा की भूमि खेल मैदान के लिए चिन्हित है। जबकि करीब साढ़े पांच बीघा के रकबे का खेल मैदान महज एक से डेढ़ बीघा में ही सिमट कर रह गया है। शिकायतकर्ता गांव निवासी भीष्म सिंह कुशवाहा ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित राजस्व टीम ने भूमि का सीमांकन किया। वहीं काश्तकारों के द्वारा कब्जा कर जोती जा रही करीब आठ बिस्वा से अधिक की भूमि पर जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मैदान की मेड़बंदी भी की गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम इकबाल सिंह यादव ने बताया कि मामले में राजस्व कर्मियों ने केवल हीलाहवाली की है। करीब दस बार से अधिक नापी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इसका निस्तारण नहीं हो सका है। इससे गांव में विवाद की स्थिति बन रही है। राजस्व निरीक्षक जयशंकर ने बताया कि टीम द्वारा नापी की जा रही है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed