फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Revenue of Rs 40 crore recovered in 34 days under the one-time settlement scheme

Ghazipur News: एकमुश्त समाधान योजना के तहत 34 दिन में 40 करोड़ की हुई राजस्व वसूली

Wed, 13 Dec 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Revenue of Rs 40 crore recovered in 34 days under the one-time settlement scheme
गाजीपुर। जिले में बीते आठ नवंबर से संचालित एकमुश्त समाधान योजना के तहत 11 दिसंबर तक चारों डिविजन को मिलाकर करीब 40 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई है। यह 31 दिसंबर तक संचालित होगी। वहीं 15 दिसंबर तक विद्युत चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं को 60 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, जिसका लाभ वे आसानी से उठा सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को विद्युत वितरण मंडल के अधीन चारों खंडों सहित सभी उपखंड कार्यालयों पर उपभोक्ताओं की काफी भीड़ देखने को मिली रही है। वहीं विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अधिशाषी अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि ओटीएस के तहत एकमुश्त समाधान योजना बीते आठ नवंबर से लाया गया था, जिसमें 30 नवंबर तक घरेलू एवं पंपिंग सेट के बकाया बिल पर 100 प्रतिशत ब्याज माफ था। वही कामर्शियल पर तीन किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को 80 प्रतिशत एवं तीन किलोवाट से ऊपर के उपभोक्ताओं को 60 प्रतिशत ब्याज पर लाभ मिला। वही निजी संस्थान के ब्याज पर 50 प्रतिशत की छूट थी। लघु एवं मध्यम उद्योग के ब्याज पर 50 प्रतिशत की छूट थी। वहीं विद्युत चोरी में दर्ज मुकदमों में लगे राजस्व निर्धारण पर छूट थी। करीब 4972 पर विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें से अभी तक 1200 उपभोक्ताओं ने अपना राजस्व निर्धारण शमन शुल्क सहित जमा किया है। वहीं अभी तक एकमुश्त समाधान योजना के तहत कुल 36000 लोगों का पंजीकरण कर लिया गया है और इस ओटीएस योजना का लाभ उपभोक्ता बढ़ चढ़कर ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed