फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Revatipur won the title by defeating Atwa Fatehpur

रेवतीपुर ने अटवा फतेहपुर को हराकर जीता खिताब

Fri, 11 Dec 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Revatipur won the title by defeating Atwa Fatehpur
रेवतीपुर। नवयुवक संघ रेवतीपुर के तत्वावधान में नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज के मैदान पर स्व. विजेंद्रनाथ राय, स्व. मंगला प्रसाद सिंह एवं स्व. चंदन चौहान की याद में फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका फाइनल रेवतीपुर एवव्ं अटवा फतेहपुर के बीच खेला गया जिसमें रेवतीपुर ने अटवा फतेहपुर को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मध्यांतर से पहले मैच के 44वें मिनट में रेवतीपुर के टीपू पाल को एक नजदीकी अवसर मिला जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद शुरु हुए मुकाबले में कुछ ही समय के बाद रेवतीपुर के टीपू पाल ने पेनाल्टी के जरिए एक और गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद अटवा फतेहपुर के गब्बर ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। मैच समाप्त होने से पहले अटवा फतेहपुर की टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। फाइनल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड टीपू पाल को दिया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि समाजसेवी सचिदानंद राय चाचा ने पूर्व खिलाड़ियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उसके बाद भाजपा के महामंत्री ओमप्रकाश राय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका मेहरुउद्दीन खान, कमेंट्रेटर की भूमिका राकेश पांडेय उर्फ बॉबी ने निभाई। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख मुकेश राय, समाजसेवी विनोद गुप्ता, विजयशंकर पाल, विजयशंकर राय, दरोगा राय, प्रवीण शुक्ला, जयनारायण राय, इमरान सिद्दीकी, शिवम पांडेय, चुमन पांडेय, सर्वेश यादव, मनीष गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed