फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Returned disappointed from several banks over Rs elderly

कई बैंकों में रुपये खत्म होने से निराश लौटे बुजुर्ग

Mon, 21 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 21 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Returned disappointed from several banks over Rs elderly
जमानिया में यूनियन बैंक पर शनिवार को लगी भीड़। - फोटो : gazipur
बुजुर्गो के चौथेपन की लाठी यानि पेंशन और बचा कर रखा गया पैसा बदलऩे के लिए शनिवार को वे बैंक पहुंचे थे। सभी बैंकों में बुजुर्गो की एक अलग लाइन लगी थी। शहर  सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को 500 और 1000 के  बंद नोट को बदलने के लिए बुर्जुग सुबह से ही कतार में लग गए थे। घंटों लाइन  में खड़े रहने के बाद अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। ग्रामीण इलाके के कई बैंकों में बीच में ही पैसा समाप्त होने से कई बुर्जुगों को खाली हाथ निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को बैंकोें में बुर्जुगों को पैसा बदलने के लिए अलग से लाइन लगी थी। इसके लिए शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में बड़ी संख्या में बुर्जुग सुबह ही पहुंच गए थे। इन्हें पैसा बदलने के साथ ही उतारने और जमा करने के लिए लाइन में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी थी। लेकिन कई बैंकों में बीच में ही पैसा समाप्त होने पर कई बुर्जुगों को निराश होकर खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


शहर के मिश्रबाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक में सैकड़ों की संख्या में बुर्जुग नोट बदलने के लिए पहुंच गए थे। लेकिन बैंक में सिर्फ पैसा जमा करने और निकासी का कार्य किया गया। जिससे नोट बदलने के लिए आए बुर्जुगों को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबिहां संवादताता के अनुसार बाजार स्थित काशी गोमती संयुक्त क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में सुबह ही दर्जनों बुर्जुग पहुंच गए और पैसे के लिए लाइन में लग गए। इसी बीच 12 बजे पैसा समाप्त हो गया, जिससे लाइन में खड़े कई बुर्जुगों को बिन पैसे के घर लौटना पड़ा।

भदौरा संवाददाता के अनुसार बाजार स्थित यूनियन बैंक में बुर्जुगों के साथ अन्य ग्राहकों को  भी अलग-अलग लाइन में खाते से पैसे का लेन-देन का कार्य बैंक खुलते ही शुरु हो गया। इसी बीच 12 बजे के करीब पैसा खत्म हो गया, जिससे दर्जनों लोगों को बिन पैसा के निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

जमानिया स्टेशन स्थित स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, इंड्ियन ओवरसिज बैंक में  बुर्जुगों ने लाइन में खड़े होकर प्रतिबंधित नोट बदलने के साथ ही खाता से पैसा निकाला और जमा किया। सुहवल संवादताता के अनुसार बैंक आफ इंडिया, रेवतीपुर स्थित स्टेट और यूबीआई,  पोस्टआफिस में पैसा बांटा गया।


ढढ़नी यूबीआई, गरुआ मकदूसपुर स्थित ग्रामीण बैंक,  नवली स्थित ग्रामीण बैंक, सुहवल स्थित ग्रामीण बैंक में बुजुगों के साथ ही अन्य लोेगों  को पैसा बांटा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed