फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Retired inspector dies after coming in contact with high tension wire

Ghazipur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर सेवानिवृत्त दरोगा की मौत

Wed, 26 Apr 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Retired inspector dies after coming in contact with high tension wire
गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव के बाहर बुधवार को खेत के बीचोंबीच चकमार्ग पर लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। वह पोता होने की खुशी में मिठाई लेकर साइकिल से घर जा रहे थे। ऐसे में खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिजन मौत से बिलख उठे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बारा गांव निवासी जंगली चौधरी (64) दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो पुत्र जितेंद्र चौधरी और कृष्णा चौधरी हैं। बड़ा पुत्र जितेंद्र बरेली में रेलवे में है। उसके जुड़वा बच्चे पैदा हुए हैं। घर में बरही का कार्यक्रम चल रहा था। रिश्तेदारों में निमंत्रण बांटा गया था। घर में सोहर गाया जा रहा था। दोपहर में जंगली चौधरी बारा बाजार से मिठाई लेकर साइकिल से घर जा रहे थे। तभी खेत के बीचोबीच चकमार्ग पर लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया कहा कि खेतों में चार फीट की ऊंचाई पर हाईटेंशन तार लटक रहा लेकिन शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। उधर, दरोगा की मौत के बाद सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed