फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Restaurants in the loss of millions in the Great Fire

भीषण आग में रेस्टोरेंट में लाखों का नुकसान

Fri, 20 Feb 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 20 Feb 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Restaurants in the loss of millions in the Great Fire

सदर कोतवाली क्षेत्र के मिश्र बाजार में गुरुवार की देर रात करीब तीन बजे आग लगने से ग्रीन पार्क रेस्टोरेंट में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग में झुलसकर दो पालतू कुत्ते भी मर गए। दो सिलेंडरों में धमाका होने से रसोई घर ढह गया। आग कितनी भयावह थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसकी चपेट में आने से रेस्टोरेंट से सटे एक मकान के किराएदार का भी लाखों का सामान राख हो गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन



मिश्र बाजार की गली में आमघाट सहकारी कालोनी निवासी सुनील कुमार राय ने करीब आठ वर्ष पूर्व ग्रीन पार्क रेस्टोरेंट खोला था। किचन को छोड़कर पूरा रेस्टूरेंट छप्पर और एस्बेस्टस शीट से बना था। गुुरुवार की रात करीब नौ बजे रेस्टोरेंट बंद होने के बाद कर्मचारी सोहन और सुनील राय का रिश्तेदार बिट्टू अंदर ही सो गए।
विज्ञापन


रात करीब तीन बजे रेस्टोरेंट के बाहरी हिस्से में किनारे से आग धधक उठी। कुछ ही देर में पूरा रेस्टोरेंट आग से घिर गया। लपटें देखकर अंदर सोए सोहन और बिट्टू शोर मचाते हुए बाहर निकले। जानकारी होने पर रेस्टोरेंट संचालक परिवार के लोगों के साथ पहुंचे। इसी बीच दो सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आसपास के मकानों में कंपन हो गया और रेस्टोरेंट का किचन भी ढह गया। सिलेंडर फटने से आग और विकराल हो गई। कुछ ही देर में दमकल की दो गाडि़यों के साथ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत से तीन घंटे बाद आग पर काबू पा सके। इस हादसे में रेस्टोरेंट में रखे तीन फ्रिज, एक फ्रिजर, दो बाइक, इनवर्टर, कुर्सी, टेबल, बर्तन, दो बड़ा गैस सिलेंडर और अन्य सामान तथा पड़ोस के मकान के किराएदार राजू अग्रवाल के कमरे का एसी, स्कूटी, फ्रिज, बेड, बिस्तर आदि सामान जल गए। रेस्टोरेंट संचालक का कहना है कि आग के कारणों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed