फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Responsibility of 63 Gram Panchayats on the shoulders of 19 secretaries

Ghazipur News: 19 सचिवों के कंधे पर 63 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी

Wed, 09 Apr 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Responsibility of 63 Gram Panchayats on the shoulders of 19 secretaries
मरदह। विकास खंड में 63 ग्राम पंचायतें हैं, जिनके मुकाबले महज 19 सचिवों की तैनाती है। एक सचिव के पास चार या पांच ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है। सचिव इसका पूरा फायदा उठाते हैं। वे ग्राम पंचायतों में नियमित नहीं जाते। इससे ग्रामीणों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान सचिव ग्राम पंचायत में न मिलने पर दूसरी ग्राम पंचायत में होने का बहाना बना देते हैं। वहींं सचिवों के ग्राम पंचायत में बैठने के लिए रोस्टर का निर्धारण हो चुका है। लेकिन, स्थानीय ब्लाॅक में रोस्टर का निर्धारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बैठक में केवल कोरम पूरा किया जाता है। ब्लाॅक मुख्यालय से दूर स्थित बौरी, पारा, फत्तेपुर, पलिया, जरगो खास, रूहीपुर, रसूलाबाद, हरहरी, सुलेमापुर देवकली, उच्चौर, गेहुड़ी, बेलसड़ी, तेजपुरा, बिहरा, महमूदपुर, मड़ही, इंदौर आदि गांवों में सचिवों के आने-जाने का समय निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में जाकर उन्हें ग्रामीणों की समस्या सुनने, परिवार रजिस्टर की नकल, मृत्यु व जन्म प्रमाणपत्र जारी करने की भी जिम्मेदारी सचिवों पर है। खंड विकास अधिकारी कौस्तुभमणि त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही ग्राम पंचायतों में बैठने के लिए सचिवों का रोस्टर निर्धारित किया जाएगा। कोई सचिव निर्धारित रोस्टर पर अपनी ग्राम पंचायत में नहीं मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed