फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Resource room will be made for disabled children

Ghazipur News: दिव्यांग बच्चों के लिए बनेंगे रिसोर्स रूम

Thu, 10 Aug 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Resource room will be made for disabled children
परिषदीय विद्यालयों में रिसोर्स रूम के लिए जिले को मिलेंगे दो लाख रुपये
विज्ञापन

फीजियोथैरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी से लेकर मिलेगी तमाम सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के स्कूल समय में शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए ब्लाॅक संसाधन केंद्रों पर रिसोर्स रूम बनेंगे। रिसोर्स रूम में फीजियोथेरेपी तथा ऑक्यूपेशनल थेरेपी से लेकर दिव्यांग बच्चों को तमाम सुविधाएं मिलेगी। साथ ही अभिभावकों को भी परामर्श दिया जाएगा।
केंद्र सरकार की ओर से रिसोर्स रूम के लिए जिले को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। केंद्र सरकार से प्राप्त धन से रिसोर्स रूम के लिए दिव्यांगों के उपयोग में आने वाले उपकरण एवं अन्य सामग्रियां खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

समेकित शिक्षा के तहत बनने वाले रिसोर्स रूम में दिव्यांगों के लिए कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। मसलन, फीजियोथेरेपी की सुविधा, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, दिव्यांग बच्चों के क्रियात्मक एसेसमेंट के अलावा अभिभावकों को परामर्श आदि भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसोर्स रूम के लिए फीजियोथेरेपी उपकरणों की खरीद की जाएगी जहां फीजियोथेरेपिस्ट कार्यरत होंगे। रिसोर्स रूम के लिए उपकरण या अन्य सामग्रियों की खरीद के लिए जिले स्तर पर समिति बनी है। समिति में मुख्य विकास अधिकारी अध्यक्ष होंगे जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।
इसके अलावा सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) तथा जिला समन्वयक (एमआईएस) ईएमआईएस इंचार्ज को समिति में सदस्य बनाया जाएगा। रिसोर्स रूम बीआरसी परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय या बीआरसी के निकट के प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष को बनाना होगा।
स्थान चयन करने के दौरान दिव्यांग बच्चों के आवागमन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना होगा। रिसोर्स रूम के लिए खरीदे गए उपकरणों एवं अन्य सामग्रियों का पूरा विवरण स्टॉक पंजिका में दर्ज करना होगा। रिसोर्स रूम को दिव्यांग बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके संचालन की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं नोडल टीचर की होगी।

0000




शासन से दो लाख रुपये का बजट मिला है। इससे मुहम्मदाबाद बीआरसी परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए रिसोर्स रुम के लिए जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे।- हेमंत राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed