फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   resolved to serve the society

Ghazipur News: संत गाडगे के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

Thu, 23 Feb 2023 05:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
resolved to serve the society
(फोटो भी)
विज्ञापन

समता भवन पर संत की जयंती मनाई, उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में कार्यालय समता भवन पर संत गाडगे की जयंती बृहस्पतिवार को मनाई गई। कार्यक्रम में कनौजिया समाज के लोगों ने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज की सेवा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने संत गाडगे महाराज को महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि आज देश को सही रास्ता दिखाने के लिए उनके जैसे महान संतों की जरूरत है। उन्होंने भीख मांगकर तमाम विद्यालयों, धर्मशालाओं एवं अस्पतालों का निर्माण कराय, लेकिन खुद सड़क की पटरियों और पेड़ों के नीचे रहकर अपनी जिंदगी गुजारी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पूरे जीवन में कुछ अनाथालय, रैन बसेरा और नदियों और तालाबों के किनारे पक्के घाटों का निर्माण कराया। वह जिस रास्ते पर चलते थे उसे साफ करते हुए चलते थे, इसीलिए उनको स्वच्छता आंदोलन के जनक के रूप में भी याद किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने आजीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया। कहा कि वह बाह्य आडंबर के घोर विरोधी थे। उनके अंदर परोपकार की भावना कूट-कूट कर भरी थी। जुल्म और ज्यादती उन्हें पसंद नहीं थी। कार्यक्रम में चौथी यादव, जिला मीडिया प्रभारी अरुण श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, मदन सिंह यादव, चंद्रिका यादव, हरिहर चौहान, सदानंद यादव, अमित सिंह ठाकुर, डॉ. संजय कनौजिया, सदानंद कनौजिया, अक्षय कनौजिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरनो संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के जयरामपुर बिठौरा के शिव मंदिर परिसर में संत गाडगे की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्रीकांत कनौजिया ने संत गाडगे के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया। कार्यक्रम में गुलाब कनौजिया, नंदलाल कनौजिया, जीवन कनौजिया, संजय कनौजिया, झूलन कनौजिया, गजाधर कनौजिया, मुन्ना, अच्छेलाल आदि उपस्थित थे। छोटेलाल कनौजिया ने लोकगीत से सबका मन मोह लिया। संचालन शंभूनाथ कनौजिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed