फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Resolve to protect democracy by following the path shown by Lokbandhu

लोकबंधु को श्रद्धांजलि अर्पित कर लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया

Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Resolve to protect democracy by following the path shown by Lokbandhu
समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन में लोकबंधु राजनारायण की जयंती पर मंगलवार को विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस दौरान सपा नेताओं ने और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए गए मार्ग पर चलकर लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि राजनारायण ने आम आदमी की खातिर 17 वर्ष जेल में गुजारा था। आम जन से जुड़ा ऐसा कोई मुद्दा नहीं था जिसको लेकर उन्होंने आवाज न बुलंद की हो। उन्होंने अंग्रेजी हटाओ आंदोलन शुरू किया था। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शुरू यह आंदोलन देश भर में फैल गया था। नेताओं ने राजनारायण के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की। कहा कि राज नारायण का निधन 69 वर्ष की उम्र में हुआ लेकिन इस सात दशक के जीवनकाल में वे 80 बार जेल गए। उनकी जेल यात्राएं ये बताती हैं कि वह आम जन के सरोकारों से किस हद तक जुड़े थे। लोकतंत्र के सच्चे सिपाही के तौर पर वह हमेशा गरीबों, मजलूमों, किसानों और कमजोर तबकों के लिए खड़े रहे और लड़ते रहे।
विज्ञापन

गोष्ठी में जैकिशन साहू, पूर्व प्रमुख विजय यादव, अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, चौथी यादव, हरवंश यादव, राकेश यादव, रामाशीष यादव, इंद्रासन यादव, रामलाल प्रजापति, कृष्णानंद यादव, मोहम्मद जुम्मन, द्वारिका यादव, गयासुद्दीन अहमद, दिनेश कुमार, लड्डन खां, कौशल यादव उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed