फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Resolve to defeat communal forces

Ghazipur News: सांप्रदायिक ताकतों को परास्त करने का संकल्प

Tue, 18 Apr 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Resolve to defeat communal forces
देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की 96वीं जयंती पर सपा कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलकर देश की सत्ता पर काबिज सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि वह साहस और सत्य के प्रतीक थे, उनके मन में देश के गरीबों, शोषितों और पीड़ितों के लिए गहरी पीड़ा थी। वह आजीवन सांप्रदायिक ताकतों की मुखालफत करते रहे। इस दौरान पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, मदन सिंह यादव, निजामुद्दीन खां, अरुण श्रीवास्तव उपस्थित थे। संचालन कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया। नंदगंज : समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय चांड़ीपुर में चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई। राम विजय ने कहा कि वह हमेशा देश के बारे में चिंतन किया करते थे। इस दौरान भरत यादव, शिवाश्रय यादव, नागेंद्र यादव, प्रमोद कुमार सिंह, अजय उपाध्याय ने विचार रखे। संचालन आकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed