फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Requesting again and again, getting assurance every time

Ghazipur News: बार-बार गुहार, मिल रहा आश्वासन हर बार

Sat, 01 Jul 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Requesting again and again, getting assurance every time
संपूर्ण समाधान दिवस में 543 फरियादियों में 36 को ही मिला न्याय, शेष को आश्वासन
विज्ञापन

-हमेशा की तरह संपूर्ण समाधान दिवस में दिखे पुराने फरियादियों के चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
-गाजीपुर। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभी तहसीलों में शनिवार को हुआ। फरियादियों में कई ऐसे थे, जो कई बार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अगुवाई में प्रार्थना पत्रों देखे गए। यहां पहुंचने वाले फरियादियों में कोई ढाई साल से न्याय के लिए भटक रहा है तो कोई चकरोड से अतिक्रमण हटवाने के लिए लंबे समय से चक्कर काट रहा था।
जिलाधिकारी के समक्ष 147 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिए। लेकिन, महज सात मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। वहीं, सभी तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी ने फरियाद सुनी। इस तरह कुल 543 प्रार्थना पत्रों में मौके पर केवल 36 का ही निस्तारण किया गया। जबकि शेष फरियादियों को हमेशा की तरह आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अविलंब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण कराने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर आए शिकायतों को प्रतिदिन शत-प्रतिशत निस्तारण कराने पर जोर दिया। कहा कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमें लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
---------

पूर्वांचल एक्सप्रेस - वे के निर्माण के समय खेत की मिट्टी खोदकर उसका भुगतान दूसरे व्यक्ति को कर दिया गया। करीब ढाई वर्ष सेे प्रार्थना पत्र दे रहा हूं। सीआरओ ने एसडीएम को निर्देश दिया गया, लेकिन आज तक भुगतान नहीं मिला। - भार्गव देवत्स राय, शेरपुर कला
----------------
मुकदमा एसडीएम कोर्ट में चल रहा है और मुकदमे की फाइल नहीं मिल रही है। एसडीएम के यहां प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई समाधान न होने पर संपूर्ण समाधान दिवस में तीन बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।- उमाशंकर राय, हाटा
----------------
आयुष्मान कार्ड की सूची में नाम है, लेकिन परिवार की आईडी पर सीएमओ आफिस की मिलीभगत से किसी दूसरे व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है, जिस पर नाम मेरा है, लेकिन फोटो दूसरे का लगाया गया है। मेरा कार्ड बनाया जाए। - प्रमोद कुमार खरवार, चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा।

--------------
काफी दिनों से चकरोड से अतिक्रमण हटवाने के लिए तहसील का चक्कर लगा रहे हैं, क्षेत्रीय लेखपाल ने इन्हीं के खिलाफ रिपोर्ट लगाकर मुकदमा कायम करा दिया है। वे समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर जांच कर चकरोड से अतिक्रमण हटवाने एवं गलत रिपोर्ट लगाने वाली लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तीसरी बार प्रार्थना पत्र दिए हैं।- बेचू सिंह यादव, सुरतापुर
---------------------------------
आंकड़ों पर एक नजर
तहसील - प्रार्थना पत्र- निस्तारित
मुहम्मदाबाद -147- 07
जखनिया-116-06
जमानियां-54-04
सदर- 65-03
कासिमाबाद-55-11
सेवराई-71-02
सैदपुर-35-03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed