{"_id":"65cd072c6211dcab2c003d06","slug":"report-sought-on-the-works-of-mp-afzal-ansaris-fund-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-110734-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सांसद अफजाल अंसारी की निधि के कार्यों की मांगी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सांसद अफजाल अंसारी की निधि के कार्यों की मांगी गई रिपोर्ट
विज्ञापन
सांसद अफजाल अंसारी के निधि से वर्ष 2019 से लेकर 22 तक कराए गए कार्यों की आ़़ॅडिट रिपोर्ट भारत सरकार ने मांगी है।
जिलाधिकारी को पत्र भी आ गया है, जिसके बाद से सांसद के प्रस्तावों की स्वीकृति देने का काम तेज हो गया है। दो दिन पहले ही 24 गांवों सीसीरोड बनाने की स्वीकृति दी गई है। खबर है कि एक-दो दिन में करीब एक करोड़ रुपये के और प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल सकती है, ताकि उनकी निधि में धनराशि तीन करोड़ से कम हो जाए और धनराशि जारी करने के लिए उपभोग प्रमाण पत्र जारी किया जा सके। इसी के चलते यह तेजी दिखाई जा रही है।
बसपा के सिंबल पर 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी की सदस्यता गैंगस्टर में सजा होने के बाद खत्म हो गई थी। एक मई को लोकसभा सचिवालय ने अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता खत्म होने की सूचना सार्वजनिक कर दी। गैंगस्टर एक्ट में सजा होने से पहले सांसद ने एमपीलैड से अपनी लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में विकास से जुड़े काम किए जाने के लिए प्रस्ताव ग्राम विकास विभाग भेजा था। लेकिन, अधिकारियों ने उसपर रोक लगा दी। हालांकि कुछ माह पहले उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई। लेकिन उनके प्रस्तावों पर स्वीकृति नहीं दी गई थी। सूत्रों की मानें तो इसी बात को सांसद ने सरकार में उठाया तो एमपीलैड के डिप्टी डायरेक्टर विकास ने आठ फरवरी को जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
इस पत्र के बाद से अधिकारियों में तेजी आई है। वजह निधि में तीन करोड़ रुपये से कम होने पर ही सांसद निधि की अगली किश्त जारी होगी, लेकिन मौजूदा समय में प्रस्ताव देने के बाद भी उनकी निधि में अभी अधिक पैसे हैं। ऐसे में उनके प्रस्तावों पर विचार करने में तेजी दिखाई गई है। दो दिन पहले ही अलग-अलग ग्राम पंचायतों में 24 सीसीरोड बनाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही एक करोड़ रुपये के और प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है, जिसके बाद उपभोग प्रमाण पत्र सरकार को भेजा जाएगा। सरकार ने उपभोग प्रमाण पत्र, प्रस्ताव और वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 की आडिट रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में पूछे जाने पर राजेश यादव ने बताया कि तीन करोड़ से कम निधि होने पर ही उपभोग प्रमाण पत्र भेजा जा सकता है। अभी एक प्रस्ताव हो गया है, जिनका पैसा खाते जल्द भेज जाएगा। शेष कुछ और प्रस्ताव हैं, जो प्रक्रिया में हैं। इनकी स्वीकृति होते ही निधि में धनराशि तीन करोड़ से कम हो जाएगी, जिसके बाद उपभोग प्रमाण पत्र भेज दिया जाएगा।

14जेएनडी10: सिदार्थ शर्मा।

14जेएनडी10: सिदार्थ शर्मा।

14जेएनडी10: सिदार्थ शर्मा।
विज्ञापन