फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Report of murder lodged against 10 people

खुलेआम घूम रहा है विदेश से आया युवक

Sun, 22 Mar 2020 08:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Report of murder lodged against 10 people
जमानिया। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ सकता है। सउदी अरब के दुबई से कसबे में आया एक व्यक्ति स्थानीय बाजार में खुलेआम घूमते नजर आया। इसे देखकर लोगों को कोरोना का डर सताने लगा है। इधर स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है कि विदेशों से आने वाले लोगों को निगरानी में रखा गया है ऐसे में यहां यह दावा फेल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

यह युवक मंगलवार को ही यहां आया है। उसका कहना है कि हवाई अड्डे पर उसकी स्क्रीनिंग हुई थी और उसके बाद छोड़ दिया गया। इसके बाद वह अपने घर कस्बे में आ गया है। यह व्यक्ति करीब पांच दिनों से हर काम के लिए सार्वजनिक स्थलों पर भी दिखाई दे रहा है। लोगों को जब पता चला कि वह बाहर से आया है तो उससे दूरी बना रहे हैं। उसे घर में 14 दिन खुद को आईसोलेट करने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि अब तक प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी है और अपने को सुरक्षित समझने वाले लोग कब असुरक्षित हो जाएं यह कहा नहीं जा सकता। लोगों का कहना है कि पचोखर में भी कई लोग मुंबई दिल्ली आदि जगहों से आ रहे हैं जिससे क्षेत्र में संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed