फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Report of murder lodged against 10 people

सुरक्षा के बीच हुआ युवक का अंतिम संस्कार

Sun, 22 Mar 2020 08:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Report of murder lodged against 10 people
रेवतीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सकलेनाबाद मुहल्ला में स्थित मजार के पास शनिवार की रात लाठी-डंडा और चाकू से वारकर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। जबकि उसका साथी दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है। पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। रविवार की सुबह सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के पिता ने चार नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली गांव निवासी भाजपा नेता एवं बूथ अध्यक्ष विनोद सिंह परिवार के साथ नगर के राय कालोनी में प्रवीण राय के मकान में किराए पर रहते हैं। उनका पुत्र पीजी कालेज में बीकाम का छात्र अंशुमान सिंह (19) राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ नगर के सकलेनाबाद मुहल्ला स्थित मजार के पास बैठा था। इसी दौरान बीती रात में करीब आठ बजे बाइकों पर सवार होकर करीब दस की संख्या में युवक वहां पहुंचे और लाठी-डंडा तथा चाकू से हमला बोल दिया था। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल अंशुमान तथा राघवेंद्र को जिला अस्पताल लाई थी, जहां चिकित्सकों ने अंशुमान को मृत घोषित कर दिया था, जबकि राघवेंद्र को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। रात में ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। रविवार की सुबह सीओ जमानिया सुरेश शर्मा सहित कई थानों की पुलिस की सुरक्षा में अंतिम संस्कार गहमर गंगा घाट पर हुआ। इस संबंध में सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता विनोद सिंह की तहरीर पर शंकर पांडेय, प्रियांशु सिंह, बाबी सरकार, सौरभ सिंह तथा छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

होनहार था मृतक अंशुमान
रेवतीपुर। परिजनों ने बताया कि अंशुमान अपने दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई संदीप बाहर नौकरी करता है। वह काफी होनहार था। उसकी इच्छा प्रशासनिक अधिकारी बनने की थी। मई में अंशुमान की बहन की शादी तय है। वह शादी की तैयारी में जुटा हुआ था। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर शोक व्याप्त हो गया। लोगों को कहना था कि अंशुमान मिलनसार स्वभाव का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed