फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Report of all three admitted patients negative

कोरोना: तीनों भरती मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव

Sat, 28 Mar 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Report of all three admitted patients negative
गाजीपुर। कोरोना वायरस को लेकर जिले में पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। विदेशों और देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 12 हजार लोगों की स्क्रीनिंग और प्रथम चरण की जांच का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। सभी को जरूरी एहतियात बरतने को कहा जा रहा है। इधर, जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में आए तीनों संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक को छोड़ कर, दो को देर रात तक घर भेज दिए जाने की संभावना है। इसके एक दिन पहले यहां से आठ को घर भेजा गया था। इस समय अस्पताल में एक भी मरीज नही हैं। जिले में करीब 42 संदिग्ध मरीज हैं, जिनकी निगरानी चल रही है।
विज्ञापन

कोरोना के कहर और लॉकडाउन के बाद विदेशों तथा देश के विभिन्न राज्यों से जिले में आए करीब 12 हजार लोगों की जांच के प्रथम चरण का काम पूरा कर लिया गया है। इसके लिए शहर तथा ब्लाक स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की 19 टीमें बनाई गई हैं, जो घर-घर जाकर जांच कर रही है। ऐसे करीब दो हजार व्यक्तियों की जिला अस्पताल में भी स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसमें लोग कोरोना प्रभावित देशों कुवैत, ईरान, सिंगापुर, थाईलैंड, सऊदी अरब, दुबई के अलावा देश के मुंबई, सूरत, चेन्नई, कोलकाता, पटना आदि हिस्सों से आए थे। इनसे परिवार तथा गांव के अन्य लोगों को भी संक्रमण का खतरा था। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि गांव-गांव स्तर पर कंट्रोल रूम के नंबरों की सूचना दे दी गई है। काल करने पर तुरंत टीम मौके पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बना 12 बेड का नया आइसोलेशन वार्ड
गाजीपुर। जिला अस्पताल में 10 बेड का एक कोरोना वार्ड तो था ही अभी गंभीर स्थिति को देखते हुए 12 बेड का एक और अइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। इसके अलावा, जिले के 15 निजी अस्पतालों को भी हाई अलर्ट किया गया है। इनमें कोरोना के लिए अलग से वार्ड बनाए रखने तथा औषधि का स्टाक बनाए रखने का निर्देश दे दिया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रगति कुशवाहा ने बताया कि कोरोना के लक्षण या संदिग्ध स्थिति को देखते हुए जिले के संजीवनी हास्पिटल, आस्था हास्पिटल, नर्सिंग होम प्रकाशनगर, मां राधिका देवी चिकित्सालय रौजा, सिंह हास्पिटल, धनरावती हास्पिटल जखनियां, वर्ल्डग्रीन हास्पिटल सैदपुर, अमन सर्जिकल सेंटर प्रकाश नगर, लाइफ लाइन आमघाट सहकारी कालोनी, शम्मे हुसैनी हास्पिटल, चंद्र ललित हास्पिटल, राज नर्सिंग होम बड़ीबाग, आरएस हास्पिटल देवा आदि में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed