फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   repairing of roza-jalnigam road

बनेगी रौजा-जलनिगम सड़क

Thu, 04 Dec 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 04 Dec 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
repairing of roza-jalnigam road
गाजीपुर। जिले में 1 दिसंबर को आगमन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश
विज्ञापन
यादव द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में रौजा से जलनिगम मार्ग के निर्माण का कार्य जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल द्वारा शुरू करा दिया गया है।

गुरुवार को डीएम ने  निरीक्षण  करते हुए बताया कि सड़क परियोजना की जर्जर स्थिति के सबंध में मुख्यमंत्री के संज्ञान में बात लाई गई थी। उन्होंने 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत में परियोजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया है। गुरुवार को मजदूरों की ओर से गड्ढा भराई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।


शहर के रौजा जल निगम मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया था। जलजमाव के कारण सड़क पर जगह-जगह जलजमाव है। ऐसे में सड़क से होकर गुजरना मुश्किल हो गया है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों की ओर से कई बार जिला प्रशासन से सड़क दुरुस्त कराने की मांग की लेकिन कोई कदम नहीं उठाया।

पिछले दिनों से इस खस्ताहाल मार्ग की मरम्मत के लिए आप कार्यकर्ताओं की ओर से सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने एक दिसंबर को सैदपुर और टेढ़ीबाजार स्थित धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र के आवास पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव को रौजा-जलनिगम मार्ग की जर्जर सड़क के बारे में अवगत कराया।

इस पर सीएम ने जिलाधिकारी से अविलंब सड़क का निर्माण कराने को कहा। साथ ही सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 10 लाख रुपए की धनराशि को मंजूरी प्रदान की। सीएम के आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी की ओर से रौजा-जल निगम मार्ग के निर्माण की संस्तुति प्रदान करते हुए गड्ढों को भराने का काम शुरू करा दिया गया है। 


निरीक्षण के दौरान डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से साफ  कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed