फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Repair work on the joints of the Mangai River bridge has begun.

Ghazipur News: मंगई नदी पुल की जॉइंटों की मरम्मत शुरू

Tue, 23 Jun 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Repair work on the joints of the Mangai River bridge has begun.
मंगई नदी पुल पर मरम्मत का कार्य करते कर्मी। संवाद
भड़सर। लोक निर्माण विभाग ने मंगई नदी पुल के जॉइंटों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। स्थानीय निवासी पीयूष विक्रम यादव और पप्पू यादव ने बताया कि हंसराजपुर-जयरामपुर मार्ग पर स्थित मंगई नदी पर बने करीब 60 वर्ष पुराने इस पुल पर भारी वाहनों के लगातार आवागमन लगा हुआ था। इससे पुल के तीन जॉइंट जर्जर हो चुके थे। इसपर लगी प्लेटें भी उखड़ गई थीं। पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को लगभग 27 किलोमीटर का लंबे रास्ते से घूमकर आवागमन करना पड़ता। 27 मार्च को अमर उजाला के अंक में भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रहा मंगई नदी पुल शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। इस पर संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य हो गया। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता चंदन वर्मा ने बताया कि पुल के व्यापक और बड़े स्तर के मरम्मत कार्य को विभागीय कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। फिलहाल बारिश का सीजन शुरू होने से पहले क्षतिग्रस्त जॉइंटों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पूरे पुल की व्यापक मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed