{"_id":"56fc16344f1c1b257ef0036d","slug":"remove-the-aware-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर किया गया जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर किया गया जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व टीबी दिवस के अवसर पर बुधवार को सीएमओ कार्यालय से टीबी जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली गोराबाजार, पीरनगर, कचहरी रोड, महुआबाग, मिश्रबाजार होते हुए जिला अस्पताल स्थित जिला क्षयरोग केंद्र पर समाप्त हुई। रैली जिला क्षयरोग केंद्र पर पहुंचकर गोष्ठी में प्रवर्तित हो गई। इस मौके पर जिला क्षयरोग केंद्र अधिकारी डॉ. केके वर्मा ने केंद्र की ओर से क्षय रोग नियंत्रण और इस बीमारी के मरीजों को दी जाने वाली सुविधा की विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने मरीजों को एक्सरे कराने की जगह बलगम की जांच करने को कहा। कहा कि दो सप्ताह से अधिक दिनों से खांसी होने पर दो बार बलगम की जांच कराने के साथ चिकित्सकों से इलाज कराना चाहिए। डॉ. निसार अहमद ने कहा कि टीबी के मरीजों में एड्स की संभावना अधिक होती है।
डॉ. डीपी सिन्हा ने कहा कि मरीजों को जिला क्षयरोग केंद्र की ओर से मुफ्त दवाएं दी जाती है।जिला क्षयरोग अधिकारी ने दो सप्ताह से अधिक दिनों तक खांसी रहने पर बलगम का परीक्षण कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बलगम जांच के जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर माइक्रोस्पी सेंटर मौजूद है। मरीजों को कुशल चिकित्सा एवं प्रशिक्षित कर्मी द्वारा अपने देख-रेख में दवा खिलाई जाती है। मरीजों के नाम से ही दवा को डिब्बा में आवंटित कर दिया जाता है। उन्होंने भरोसे के साथ कहा कि यदि मरीज डाट्स अपनाता है तो निश्चित रूप से टीबी रोग से मुक्ति पा सकता है। इस मौके पर संजय सिंह यादव, सुनील कुमार वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रवेश यादव, वेकेटेश्वर प्रसाद शर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।