फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Remove encroachment yourself, otherwise goods will be confiscated

Ghazipur News: खुद हटा ले अतिक्रमण, नहीं तो जब्त होगा सामान

Mon, 08 Jul 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachment yourself, otherwise goods will be confiscated
गाजीपुर। शहर के प्रमुख बाजारों एवं मार्गों की पटरियों पर कब्जा करके दुकान लगाने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं है। मुनादी कराकर दो दिन के अंदर खुद से अतिक्रमण हटाने का समय दिया जाएगा। इसके बाद भी पटरियों पर कब्जा मिला तो सामान जब्त करने के साथ विधिक कार्रवाई होगी। नगर पालिका प्रशासन की ओर से अवर अभियंता के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मिश्रबाजार, महुआबाग, स्टेशन रोड, लंका सहित अन्य प्रमुख बाजारों की पटरियों पर सुबह होते ही दुकानदार दुकान सजा कर अतिक्रमण कर लेते हैं। यहीं नहीं शाम होते ही मिश्रबाजार व महुआबाग में ठेला व खोमचा के साथ सब्जी बचाने वाले सड़क पर सामान रखकर बिक्री करने लगते हैं। महुआबाग से मुख्यडाक घर जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों तरफ पटरियों पर फल विक्रेताओं ने कब्जा कर रखा है। इसके अलावा लंका से सांसद तिराहा होते हुए सिंचाई विभाग चौराहा जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ स्ट्रीट फूड की दुकान नालों पर शाम होते ही सज रहा है। ऐसे में जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के प्रभारी ईओ और एसडीएम लोकेश कुमार ने बताया कि प्रमुख मार्गों एवं नॉन वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया गया है। नॉन वेंडिंग जोन एवं मार्ग पर दुकानदारों एवं ठेले-खोमचों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमण हटवाने के लिए अवर अभियंता विवेक कुमार बिंद और निर्माण लिपिक सूबेदार यादव के नेतृत्व में टीम गठित की है। दो दिन तक समय देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटता है तो सख्त कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चिह्नित होंगे अतिक्रमण वाले इलाके
गाजीपुर। जिन मार्गोें की पटरियों पर अतिक्रमण है वहां आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। टीम ऐसे मार्गों को चिह्नित करेगी। इसके बाद अभियान को गति देने के लिए कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed