फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Remembers Dr. Shivmurti's dedication to dramatic arts and theatre

Ghazipur News: नाट्य कलाओं और रंगमंच के प्रति डाॅ. शिवमूरत के समर्पण को याद किया

Fri, 14 Nov 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Remembers Dr. Shivmurti's dedication to dramatic arts and theatre
गाजीपुर। प्रसिद्ध रंगमंच कर्मी-नाटककार डॉ. शिवमूरत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके कृतित्व मूल्यांकन पर आधारित स्मृति ग्रन्थ ‘रंगधर्मिता के प्रतिमान : शिवमूरत सिंह’ का लोकार्पण समारोह शहर के महुआबाग स्थित एक मैरेज हाल में शुक्रवार को आयोजित हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर माध्यम नाट्य संस्थान की ओर से आयोजित वैचारिक गोष्ठी में मुख्य अतिथि हिंदुस्तानी एकेडमी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. उदयप्रताप सिंह ने डॉ. शिवमूरत सिंह के नाट्य कलाओं और रंगमंच के प्रति उनके समर्पण को याद किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डीसीएसके के प्राचार्य प्रो. सर्वेश पांडेय ने उनको महान नाटककार के साथ एक कुशल नाट्य लेखक बताया। कहा कि उन्होंने विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से नाट्य संस्कृति को नया आधार दिया। उनके निर्देशन में अंधेरी रोशनी को 1988 में शीतला प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने केवल मंच पर नहीं बल्कि लेखन और संपादन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह ने कहा कि डॉ. शिवमूरत सिंह ने सीमित संसाधनों में बड़े नाटकों का मंचन कर एक उदाहरण पेश किया, जो बेमिसाल है। रंगमंच के क्षेत्र में किए गए योगदान को लेकर वह हमेशा याद रखे जाएंगे।
इस अवसर पर डॉ. शिवमूरत सिंह के नाटक में सहयोगी और कलाकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, जिसमें जयसूर्य भट्ट, फरोग आलम, धर्मेंद्र जायसवाल, तौसीफ अख्तर, अपर्णा सिन्हा और शशिकांत खरवार शामिल थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह और संचालन डॉ. व्यासमुनि राय ने किया। अंत में डॉ. शिवमूरत सिंह सिंह के पुत्र कमलेश सिंह लाला ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed