फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Remembering the great men who fought for freedom

आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महापुरुषों को याद कर दी श्रद्धांजलि

Tue, 10 Aug 2021 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Remembering the great men who fought for freedom
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार की शाम आजादी का अमृत महोत्सव समारोहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महापुरुषों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने आजादी के महत्व को और विस्तारित एवं प्रसारित करने पर बल दिया तथा दूसरी आजादी के आंदोलन की आवश्यकता बताई। प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज ने शहीदों की स्मृति में महाविद्यालय परिवार के साथ दीप प्रज्ज्वलन किया। मंगलवार की सुबह प्रज्ञा रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी की छात्राओं ने अमृत महोत्सव के अवसर पर महाविद्यालय से एक रैली निकाली। प्राचार्य ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रज्ञा रेंजर प्रभारी डॉ. शिवकुमार, एनसीसी अधिकारी डॉ. शशिकला, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इकलाख खान, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. संगीता मौर्य, डॉ. पीयूष कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. रामनाथ केसरवानी आदि प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अमित यादव ने बताया कि युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन महाविद्यालय परिसर में 14 अगस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed