{"_id":"57b5f6cd4f1c1bce246eb10c","slug":"remembering-fallen-moist-eyes-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को याद कर आंखें नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को याद कर आंखें नम
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी के आह्वान पर देश पर मर मिटने वाले इलाके के अष्ट शहीदों की शहादत दिवस के अवसर पर गुरुवार को शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ये लोग देश को आजादी दिलाने की मुहिम में मुहम्मदाबाद तहसील पर तिरंगा फहराने पहुंचे थे और अंग्रेजों ने इन्हें गोलियों से भून दिया था। इनकी याद में हर साल 18 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है
गुरुवार को रेल राज्यमंत्री/संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्रत प्रभार) मनोज सिन्हा ने अमर शहीद डॉ. शिवपूजन राय और उनके शहीद साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रेल राज्यमंत्री ने कहा कि अगस्त क्रांति का जब भी जिक्र होता है। मुहम्मदाबाद की क्रांति को सम्मान पूर्वक याद किया जाता है। कहा कि आने वाले चार महीनों में अगर गाजीपुर से कोई ट्रेन चलाई जाएगी, तो वह शहीदों के नाम पर होगी
कहा कि प्रधानमंत्री ने संसदीय दल की बैठक में कहा कि देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान को याद किया जाएगा। इसी क्रम में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रदेश की महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सय्यदा शादाब फातमा ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों ने अपने और अपने परिवार के लिए अपना बलिदान नहीं दिया था। बल्कि उन्होंने आने वाली पीढ़ी के लिए अपने जानों की कुर्बानी दी थी। पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव ने कहा कि गोरे अंग्रेजों से भारत को मुक्त कराने के लिए शहीदों ने अपने प्राण गवाकर देश को आजाद करा दिया। काले अंग्रेज के रूप में बैठे आज के प्रशासनिक अधिकारी गरीब जनता के साथ गुलाम जैसा व्यवहार करते है। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद पार्क में शहीद पुत्र सुदर्शन राय द्वारा ध्वजा रोहण एवं पूजन-अर्चन करके किया गया। शहीद स्मृति भवन में शहीदों की याद में बनी झांकी का अनावरण विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने किया। शहीद झंडे का अनावरण बोध गया विश्वविद्यालय के उप कुलपति ओमप्रकाश राय ने किया। शहीदों के नाम पर डाक विभागग द्वारा लिफाफा का लोकार्पण किया गया। श्रद्धांजलि सभा में सांसद भरत सिंह, पूर्व मंत्री शारदा चौहान, सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री, पशुपतिनाथ राय आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता रामाज्ञा राय एवं संचालन चौधरी दिनेश चन्द्र राय ने किया। अंत में शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष अभय नारायण राय ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।