फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Relief: Now the water level of Ganga started decreasing

राहत: अब घटने लगा गंगा का जलस्तर

Sun, 15 Aug 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Relief: Now the water level of Ganga started decreasing
मुहम्मदाबाद के शेरपुर गांव में डूबा करैला का खेत। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गंगा के तटवर्ती गांवों के लोगों ने गंगा के घटते जलस्तर को देखते हुए अब राहत की सांस ली है। गंगा का जलस्तर शनिवार की सुबह आठ बजे से एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है। हालांकि अभी उनकी दुश्वारियां बरकरार हैं लेकिन खुशी इस बात की है कि जलस्तर घटने से अब और तबाही होने वाली नहीं है। उधर, प्रशासन को भी राहत मिली है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गंगा और सहायक नदियां कहर बरपा रही थीं। इसके चलते जहां शहर के गंगा घाटों की सीढ़ियां डूब गई थी वहीं कई शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में पानी घुसने के कारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। शुक्रवार को शाम को पानी में ठहराव आने के बाद शनिवार सुबह से पानी घटने लगा। सुबह ग्यारह बजे जलस्तर 64.660 तथा तीन बजे 64.640 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

सुहवल : बाढ़ के पानी से घिरे गांवों के लोगों ने राहत सामग्री को अपर्याप्त बताया है। लोगों ने कहा अभी भी ऐसे बहुत से प्रभावित परिवार हैं जिनको अभी तक राहत एवं बचाव दल की ओर से कोई सहायता नहीं मिली है। जिला मुख्यालय स्थित बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की तरफ से प्रभावित तहसील मुख्यालयों को कुल 2976 राहत सामग्री के पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। जमानिया तहसील को 450, सेवराई 1316, मुहम्मदाबाद 307, सैदपुर 300 तथा सदर तहसील को 550 राहत पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। तहसील प्रशासन की तरफ से अधिकारियों की देखरेख में इसका वितरण शुरू करा दिया गया है। पशुपालन विभाग की ओर से बाढ़ के दौरान अब तक 18 हजार 110 पशुओं का टीकाकरण किया गया। जबकि चार हजार 103 पशुओं की चिकित्सा भी की गई। बाढ़ से प्रभावित विभिन्न तहसील मुख्यालयों को पशुओं के चारे के रूप में अब तक 510 कुंतल भूसा उपलब्ध कराया जा चुका है जिसका वितरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत सामग्री से भरे वाहनों को किया रवाना
सुहवल। जमानिया की उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने शनिवार की दोपहर बाढ़ से प्रभावित गांवों का जायजा लिया। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और उसे दूर करने की हिदायत मातहतों को दी। राहत पैकेट देने का निर्देश दिया। सुहवल इंटर कालेज परिसर में बने राहत सामग्री वितरण केंद्र एवं शरणालय का जायजा लिया। यहां से उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों सुहवल, बड़ौरा, लखमीपुर, कल्यानचक एवं कालनपुर के लोगों के लिए राहत सामग्री से भरे वाहनों को रवाना किया। एसडीएम ने सुहवल वनवासी बस्ती के सात लोगों को राहत सामग्री से भरे पैकेट दिए। इस दौरान जमानिया के तहसीलदार घनश्याम, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर, लेखपाल रामराज, बृजकिशोर, अमीन अरुण कुमार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed