फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Relief: Now Pradhan Mantri Gramin Awas Survey will be done till 31st March

राहत : अब 31 मार्च तक होगा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का सर्वे

Sun, 09 Mar 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Relief: Now Pradhan Mantri Gramin Awas Survey will be done till 31st March
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का सर्वे अब 31 मार्च तक होगा। शासन की ओर से सर्वे तिथि बढ़ाए जाने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। अब तक 50 हजार से अधिक सर्वे हो चुका है। इससे पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के सर्वे की तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

इस बार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का सर्वे ऑनलाइन हो रहा है। आवास प्लस योजना-2024 एप के जरिये सर्वे किया जा रहा है। इस बार यह भी सुविधा दी गई है कि आवेदक मोबाइल के जरिये आवास प्लस योजना-2024 एप से खुद का सर्वे कर सकते हैं। जनपद में गत सात जनवरी से सर्वे का कार्य चल रहा है। 1238 ग्राम पंचायतों में सर्वे के लिए 525 सर्वेयर तैनात किए गए हैं। ग्राम पंचायतों में घूम-घूमकर सर्वेयर सर्वे कर रहे हैं। साथ ही आवेदक अपने मोबाइल से खुद का सर्वे कर रहे हैं। वहीं सर्वे के लिए विकसित साॅफ्टवेयर की खास बात यह है कि यह एआई तकनीक से लैस है। सर्वे के दौरान पक्की ईंटों का फोटो अपलोड करने पर एआई स्वत: अस्वीकृत कर देगा। वहीं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास सर्वे की तिथि बढ़ने से समाज के गरीब व आवास विहीन लोगों में खुशी की लहर है। 28 फरवरी तक कई लोगों का सर्वे नहीं हो पाया था लेकिन तिथि बढ़ने से उनको भी सर्वे में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed