फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Relief from 12 negative reports including doctor

चिकित्सक सहित 12 की रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत

Sun, 10 May 2020 08:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Relief from 12 negative reports including doctor
दिलदारनगर। नगर के एक चिकित्सक के यहां इलाज कराने के बाद बिहार गए युवक को कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसके बाद जहां चिकित्सक की जांच की गई वहीं उनके परिवार तथा एक डाइग्नोस्टिक सेंटर के सात कर्मचारियों के भी सैंपल लिए गए। बाद में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार के एक चिकित्सक के यहां 21 मार्च को इलाज कराने तथा डाइग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराने वाले रोहतास जिले के डेहरी आनसोन में तैनात जीआरपी प्रभारी को कोरोना का संक्रमण निकल गया। इसके बाद जिला प्रशासन सकते में आ गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने चिकित्सक सहित उनके परिवार के पांच और डाइग्नोस्टिक सेंटर के सात कर्मचारियों को जिला मुख्यालय स्थित रेलवे के जोनल ट्रेनिंग सेंटर में बने आइसोलेशन सेंटर में जांच के लिए भेजा। इस मामले में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया दिलदारनगर से जांच के लिए सेंपलिंग की गई थी। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed