फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Relevant to the literature of Kalidasa in the present

कालिदास का साहित्य को वर्तमान में प्रासंगिक

Thu, 03 Mar 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Relevant to the literature of Kalidasa in the present
स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्कृत विभाग की ओर से शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजीव सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विभाग की अध्यक्ष एवं संयोजिका डॉ. विमला देवी ने कालिदास के साहित्यिक अवदान की चर्चा करते हुए मानव जीवन में कालिदास के साहित्य को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रो. संजीव सिंह ने मानव जीवन में साहित्य की उपयोगिता को निर्विवाद बताया। उन्होंने कहा कि हम अपने पारिवारिक, सामाजिक जीवन में साहित्य के बिना आगे नहीं बढ़ सकते। पूर्व प्राचार्य डॉ. शरद कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षार्थियों को ज्ञान पिपासु बनाते हैं। इस अवसर पर राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन गोपाल सिन्हा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, रामलखन यादव, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. ऋचा राय, श्रेया सिंह, सपना सिंह, वेदांश पांडेय आदि ने अपने शोध पत्र का वाचन किया। कार्यक्रम में डॉ. संजय कुमार राय, डॉ. कंचन कुमार राय, प्रदीप कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed