फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Reconstruction of road in Yusufpur

Ghazipur News: यूसुफपुर में सड़क का दोबारा हुआ निर्माण

Tue, 04 Apr 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Reconstruction of road in Yusufpur
मनिहारी। जिस सड़क के गुणवत्ता को लेकर जखनिया विधायक वेदी राम ने सवाल उठाया था। उस सड़क को लोक निर्माण विभाग ने दोबारा बनवा दिया है। बीते दिनों ग्राम पंचायत यूसुफपुर में लोक निर्माण विभाग की ओर बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर विधायक बेदी राम ने अपने पैर से रगड़कर गिट्टी को उखाड़ दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ। सड़क के गुणवत्ता की शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की गई और आरोप लगाया कि मानक के अनुरुप न तो सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, और न ही लेपन कार्य। इस पर समय पर रोलर भी नहीं चलाया गया है। ऐसे ही गिट्टी व तारकोल की मात्रा पर भी सवाल उठाया था।
विज्ञापन

इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कार्य करा रहे ठेकेदार श्रेमा कंट्रक्शन काजीटोला गाजीपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश देते हुए एक टेक्निकल टीम गठित कर जांच करने का आदेश दिया था। अगले दिन पहुंचे पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता ने बन रही गुणवत्ताविहीन सड़क से गिट्टी को हटवा दिया, इसके बाद दोबारा सड़क बनाई गई।
विज्ञापन

इस संबंध में जेई चंदन कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा गठित टेक्निकल टीम के निरीक्षण के बाद सड़क का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed