फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Received information about the existence of Panchayat building in suspended IAS kothi: DM

निलंबित आईएएस की कोठी में पंचायत भवन होने की जानकारी मिली : डीएम

Fri, 24 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Received information about the existence of Panchayat building in suspended IAS kothi: DM
आय से अधिक संपत्ति के मामले में देहरादून में गिरफ्तार निलंबित आईएएस रामविलास यादव ने पैतृक गांव परेवा में तीन बीघे भूमि पर आलीशान कोठी बनाई है। इसमें पार्क, स्विमिंग पूल और लाइब्रेरी के साथ पंचायत होने का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बृहस्पतिवार को मनिहारी बीडीओ को जांच के लिए भेजा था। इसमें पंचायत भवन होने की जानकारी प्राप्त हुई है। हालांकि जिलाधिकारी को अभी जांच रिपोर्ट मिली नहीं है। रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

निलंबित आईएस की कोठी अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें किसी को आने जाने की अनुमति नहीं है। उत्तर प्रदेश में तैनाती के समय उनका यहां आना-जाना लगा रहा है। कोठी के मुख्य द्वार के अलावा अंदर भी विशाल गेट लगा है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने की इजाजत नहीं है। निलंबित आईएएस ने मुख्य सड़क से सटा हुआ कटरा भी बना रखा है। इसकी कई दुकान किराए पर दे रखी है। गांव के आसपास कई भूखंड महंगी कीमतों पर खरीद कर क्षेत्र में जमीन का रेट आसमान पर पहुंचा दिया। आलीशान कोठी की देखभाल उनके शशिकांत यादव करते हैं। हालांकि शशिकांत का कहना है कि वह सिर्फ कोठी की देखभाल करते हैं, बाकी रामविलास की गतिविधियों के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। बीते 11 जून को उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर जांच पड़ताल की थी। रामविलास यादव लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव और मंडी परिषद के एडिशनल डायरेक्टर भी रहे हैं। सपा सरकार में पसंदीदा अफसरों में शामिल रहे रामविलास को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का रिश्तेदार भी बताया जाता है। योगी सरकार बनने के बाद 2019 में अपने मूल कैडर उत्तराखंड लौट गए थे। रामविलास यादव ने अपने इसी कोठी में पंचायत भवन भी बनवा लिया था। गांव का कोई भी व्यक्ति पंचायत भवन में आता-जाता नहीं है क्योंकि भवन का गेट हमेशा बंद रहता है।
विज्ञापन

बता दें कि रामविलास यादव ने शादी के दो साल बाद ही अपनी पहली पत्नी गिरजा देवी से नाता तोड़ लिया था। अब वह अपनी बेटी बिंदु के साथ वाराणसी में रहती हैं। उनकी पहली शादी आईएएस बनने से पहले बहरियाबाद क्षेत्र के राजापुर गांव की रहने वाली गिरिजा देवी से 1976 में हुई थी। आईएएस बनने के बाद रामविलास यादव ने दूसरी शादी कर ली। इसके बावजूद गिरजा देवी अपने ससुराल परेवा में रहकर अपने सास-ससुर की सेवा करती रही। अपनी पहली पत्नी की बेटी बिंदू की शादी रामविलास यादव ने धूमधाम से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन के अंदर पंचायत भवन होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मनिहारी बीडीओ को मामले की जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने का इंतजार है।
एम पी सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed