फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Reaped the road for drainage

जलनिकासी के लिए काटी सड़क

Tue, 27 Sep 2016 11:56 PM IST
ghazipur
ghazipur Updated Tue, 27 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Reaped the road for drainage
रास्तों की खराब हालत
बारिश के दौरान पानी निकासी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग को काट दिया। जिससे उक्त मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। लोगों को अधिक दूरी तय कर गंतव्य को रवाना होना पड़ा। पिछले कई दिनों से जगदीशपुर गांव पानी से घिरा हुआ है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से जगदीश गांव और कई लोगों के घरों में करीब चार दिनों से बारिश की पानी लगा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा बार-बार ग्राम प्रधान सहित संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था नहीं कराई जा रही थी।
विज्ञापन


इससे नाराज ग्रामीणों ने जलनिकासी के लिए सुबह सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग को काट दिया। काफी चौड़ाई में सड़क को काटे जाने से बाइकों के साथ ही चारपहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया। दोनों तरफ काफी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। काफी देर बाद भी सड़क को न पाटे जाने पर जाम में फंसे बड़े वाहन सहित बाइक सवार मेहनाजपुर-मिर्जापुर और प्यारे होते हुए करीब 25 किलो मीटर की अधिक दूरी तय कर बहरियाबाद पहुंचे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश शंकर द्वारा पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता को  सूचना देने के बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

देर शाम तक सड़क को  पाटे न जाने से आवागमन बंद रहा। जिसक चलते वाहन रास्ते में ही खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed