फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   rasuka

डाक्टर कफील पर रासुका के विरोध में भाकपा (माले) का प्रदर्शन

Sun, 19 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
rasuka
गाजीपुर। भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत डाक्टर कफील को रिहा करने को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने कफील पर रासुका का विरोध करते हुए योगी सरकार के खिलाफ में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि प्रदेश एवं जिले में दलितों तथा गरीबों पर हो रहे सामंती हमले की घटनाओं पर लगाम लगाया जाय। आंदोलनकारियों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। खानपुर गांव में प्रतिवाद दिवस के माध्यम से बिना शर्त रिहाई की मांग की गई। माहपुर प्रतिवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के जिला सचिव राम प्यारे राम ने कहा कि डाक्टर कफील पर रासुका लगाना एकदम नाजायज है। विरोध की आवाज को दबाने का फासीवादी कदम है। 2017 में सरकार की आपराधिक लापरवाही के चलते गोरखपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर के अभाव में 60 से ऊपर लोगों की दिमागी बुखार से मौत हो गई। योगी सरकार ने अपनी कमी और कमजोरियां छिपाने के लिए डाक्टर कफील पर मुकदमा लाद कर जेल भेज दिया। बांद में जांच आयोग ने उन्हें बरी कर दिया। देशभर में सीए, एनआरसी जैसे काले कानून लाने के विरोध में डाक्टर कफील ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आंदोलन का समर्थन किया था। इसी की वजह से मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर मोदी और योगी सरकार ने जेल भेज दिया। कार्यक्रम में बेचू बनवासी, प्रकाश बनवासी, रामजन्म बनवासी, हनुमान, राजा, संजय, नंदकिशोर आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed