फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ramdular's sacrifice increased the pride of the district

Ghazipur News: रामदुलार की बलिदान से जिले का गौरव बढ़ा

Sat, 22 Aug 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ramdular's sacrifice increased the pride of the district
मुहम्मदाबाद के पड़ैनिया शहीद उद्यान में कारगिल शहीद राम दुलार यादव की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि देकर
मुहम्मदाबाद। कारगिल शहीद रामदुलार यादव की 27वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पड़ैनिया के शहीद उद्यान में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परिवार के सदस्यों ने रामदुलार की प्रतिमा के पास हवन-पूजन कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में विधायक अब्बास अंसारी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामदुलार यादव कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए उनकी शहादत से क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिले का गौरव बढ़ा है। कारगिल युद्ध में जिले विशेषकर मुहम्मदाबाद के नौजवानों ने वीरता का परचम लहराते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। कार्यक्रम में भोजपुरी गायकों ने देशभक्ति बिरहा गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सपा सांसद अफजाल अंसारी, परिवर्तन दल युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकृत यादव, जिला पंचायत सदस्य फेंकू सिंह गांधी, बलिराम पटेल, शहीद पुत्र अमित यादव, शहीद की पत्नी प्रमिला, गोवर्धन सिंह यादव आदि मौजूद थे। संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय यादव ने तथा आभार राजेंद्र यादव ने व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed