फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rajya Sabha MP raised the issue of CSD canteen in Ghazipur

Ghazipur News: गाजीपुर में सीएसडी कैंटीन का राज्यसभा सांसद ने उठाया मुद्दा

Thu, 27 Mar 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP raised the issue of CSD canteen in Ghazipur
राज्यसभा सांसद डाॅ. संगीता बलवंत ने सदन में सैनिकों के कल्याण एवं सुविधा के लिए सीएसडी कैंटीन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर वीरों की धरती के नाम से जानी जाती है।
विज्ञापन

जहां से परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद, रामउग्रह पांडेय, माना सिंह, हरेंद्र यादव, शेषनाथ यादव जैसे अनगिनत वीरों ने जन्म लिया है। करीब 200 की संख्या में इन शहीदों की वीर नारिया निवास करती हैं। जिस गाजीपुर में सभी सेनाओं को मिलाकर 3382 वीर नारिया निवास करती हैं एवं वर्तमान सभी सेनाओं से 30026 की संख्या में सेवानिवृत्ति सैनिक निवास करते हैं। करीब 40000 की संख्या में सैनिक वर्तमान में सेवारत हैं।
विज्ञापन

वीरों की इस धरती गाजीपुर में सैनिकों के कल्याण एवं सुविधा के लिए सीएसडी कैंटीन नहीं है। यहां कैंटीन के नाम पर 39 जीटीसी वाराणसी का एक्सटेंशन काउंटर है, जो सैनिकों के लिए पर्याप्त नहीं है और सैनिकों को सामान एवं लीकर लेने के लिए 100 किलोमीटर की दूरी तय करके वाराणसी जाना पड़ता है। वृद्ध सैनिक अपना सामान लेने से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ईसीएचएस जो सैनिकों के लिए मेडिकल सुविधा है उनके लिए भी सैनिकों को वाराणसी का रुख करना पड़ता है जो सैनिक और उनके परिवार जनों के लिए असुविधा का कारण बना हुआ है। राज्यसभा सांसद डाॅ. संगीता बलवंत ने सीडीएस कैंटीन व ईसीएचएस सुविधा युक्त हो स्थापित करने की मांग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed