फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rajya Sabha member requested to build underpass

Ghazipur News: राज्यसभा सदस्य ने अंडरपास बनाने का किया आग्रह

Fri, 17 Jan 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha member requested to build underpass
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह एवं राज्यसभा की सांसद डाॅ. संगीता बलवंत ने शुक्रवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड में फाकराबाद के पास अंडरपास बनाने की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा। उन्होंने मांझीघाट पर बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में अंडरपास बनाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर से मांझीघाट तक जाने वाले निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर मुहम्मदाबाद इलाके के फाकराबाद गांव के पास अंडरपास बनाने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने धरना-प्रदर्शन भी किया। साथ ही ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण जिलाधिकारी से मिले और उन्हें अपनी समस्या बताई। किसानों की बात सुनकर उसका निराकरण कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर सीआरओ ने उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक एवं एनएचएआई के टेक्निकल मैनेजर नरेंद्र सिंह को जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने का आदेश जारी किया था। इसके अनुपालन में 14 जनवरी को जनचौपाल का आयोजन हुआ लेकिन उसमें कोई सकारात्मक समाधान न होने पर ग्रामीणों ने राज्यसभा सांसद और भाजपा के जिलाध्यक्ष से मिलकर उनके सामने अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों ने कहा कि गाजीपुर से बैरिया मांझीघाट तक एनएचएआई- 31 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जा रहा है। फाकराबाद गांव के पास इस सड़क का निर्माण हो जाने से किसानों को नदी के किनारे अपने खेतों तक पहुंचने में परेशानी होगी। लगभग 100 बीघा जमीन पर खेती एक समस्या बन जाएगी। इसलिए यहां एक अंडरपास बनाया जाए। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष एवं राज्यसभा की सांसद ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा। सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है जनहित में फाकराबादर के पास एक अंडरपास बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed