फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rajiv Gandhi was the hero of the 21st century

21वीं सदी के नायक थे राजीव गांधी

Thu, 20 Aug 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 20 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi was the hero of the 21st century
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जयंती गुरुवार को जनपद में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी 21वीं सदी के नायक थे। उन्हें देश का महान नेता बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का
विज्ञापन


संकल्प लेने का आह्वान किया गया। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी ने जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया।

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से आतंक विरोधी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कमेटी के महासचिव राजीव उपाध्याय ने कहा कि स्व. गांधी ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर
विज्ञापन


दिया। शहर अध्यक्ष शफीद अहमद ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। वरिष्ठ नेता डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी देश के महान नेता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। इस मौके
विज्ञापन
विज्ञापन


पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री, अजय सिंह, सुरेश यादव, संतोष श्रीवास्तव, अशोक सिंह, बटुकनारायण मिश्रा, अनुराग पांडेय, कामता प्रसाद, केशव प्रसाद सिंह, आशुतोष गुप्ता, अखिलेश्वर प्रसाद  सिंह,

चंद्रिका सिंह, ऊषा चतुर्वेदी, हरवेंद्र यादव, अभय गुप्ता, शमशाद अहमद, सैयद इब्रतुल्लाह, राजीव सिंह, मिलिंद्र सिंह आदि मौजूद थे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से सिद्धेश्वरनगर कालोनी में राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके

पर पंकज दुबे, एजाज, अहमद जमाल जैदी, लाल साहब यादव  शहनवाज खान, सतीश उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव, लक्ष्मण राम, सुनील, अवधेश शास्त्री, चंद्रशेखर शुक्ल, श्रीकांत राय, डा. विनीत आदि मौजूद थे। जिला कांग्रेस कमेटी की

बैठक में राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, महामंत्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, सलाउद्दीन खान, अरुण कुमार सिंह, अरविंद कुमार राय, मुन्ना राय, मुन्ना शर्मा, अमित वर्मा, इंद्रजीत यादव,

जंगबहादुर कुशवाहा, धनराज राम, जनक कुशवाहा, रामप्रसाद, चंद्रशेखर शुक्ला आदि उपस्थित थे। जिला कांग्रेस कमेटी ने सेवादल के कैम्प कार्यालय कपूरपुर में राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष परवेज अहमद खां,

पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अरविंद मिश्रा, अजय सिंह, नौनिहाल चौबे, परवेज अहमद, विश्वनाथ जायसवाल, तनवीर आलम, बटुकनारायण मिश्र, उदय प्रताप भारती, शैलेंद्र सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, अशोक मिश्र जयाकाजी रेयाज, हरवेंद्र

यादव आदि उपस्थित थे। युवा कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में आशुतोष गुप्ता, सदर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुर राफेज्या की ओर से खालिसपुर गांव में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर संतोष, रत्नेश, प्रिंस, आदि मौजूद थे।

नंदगंज संवाददाता के अनुसार, क्षेत्रीय कांग्रेसजनों ने बाजार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ विनय जायसवाल, मोहन राम, अच्छेलाल राम, हरिओम राजभर, गोविंद कुशवाहा, शिवमूरत

राय, कैलाश, अवधेश भारती, रामकिशन, विनय जायसवाल, विजय कुमार आदि उपस्थित थे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार, पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दरोगा पांजेय, अशोक

केशरवानी, डा. आनंद शर्मा, राघव प्रसाद, मकसूद अहमद, राजेश वर्मा, विजय सेठ, कृष्णा पांडेय, कन्हैया राम, विनोद वर्मा, सतीश कमलापुरी, ओमप्रकाश चौबे, जयशंकर सिंह,  आदि मौजूद थे। खानपुर के फरिदहा में राघवेंद्र पाठक के

आवास पर आयोजित कार्यक्रम में निर्धन महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर अरुण प्रकाश सिंह, ब्रह्मप्रकाश पांडेय, रामू सिंह, डा. प्रवीण सिंह, अंजन प्रकाश त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, अजीत पाठक, दीपक सिंह, शैलेंद्र

कुमार, राघवेंद्र पाठक आदि मौजूद थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, शहीद भवन में शहीद स्मारक समिति की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में मनरेगा निगरानी


समिति के पूर्व चेयरमैन आनंद राय सांकृत, सुदर्शन राय, सचिदानंद राय, गिरजादत्त दुबे, हबीब अहमद, ओमकार राय, अनुज कुमार राय, रमाकांत यादव, सुकरुल्लाह वारसी, शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष अभय नरायन राय, अनुज कुमार

राय आदि उपस्थित थे। ब्लाक पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता मिर्जा अशफाक बेग, पीसीसी सदस्य असलम खां आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed