{"_id":"69595c85903879ad8b0ba837","slug":"rajdhani-express-driver-felt-a-jolt-trains-were-run-at-slow-speed-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-144958-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: राजधानी के चालक को महसूस हुआ झटका, धीमी गति से चलाई गईं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: राजधानी के चालक को महसूस हुआ झटका, धीमी गति से चलाई गईं ट्रेनें
विज्ञापन
दिलदार नगर। गाड़ी संख्या 12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे जंक्शन की ओर आ रही थी। बाईपास रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के लोको पायलट को रेलवे ट्रैक में झटका महसूस हुआ। उसकी सूचना पर कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की। साथ ही ट्रेनों को काशन पर चलाया गया।
राजेंद्र नगर से नई दिल्ली को जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रक्सहा बाइपास रेलवे क्रासिंग को पार कर स्टेशन की ओर तेज रफ्तार में बढ़ी तो फतेहपुर गांव के आगे लोको पायलट को ट्रैक में झटका महसूस हुआ। उसने वॉकीटॉकी से इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधन को दिया। स्टेशन प्रबंधक ने रेल पथ विभाग व दानापुर नियंत्रण कक्ष को दी गई। इसके बाद रेल पथ निरीक्षक दिलीप कुमार कर्मियों के साथ रात में पेट्रोलिंग की।
सुरक्षा के लिहाज से अप लाइन से ट्रेनों को काशन पर चलाया गया। शनिवार को सुबह फतेहपुर गांव के पास पटरी की पैकिंग की गई। रेल पथ निरीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि झटके की सूचना पर अप लाइन में पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान ट्रेनों को काशन पर चलाया गया।