गाजीपुर। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर जिले विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महिला आरक्षियों ने मिशन शक्ति का पंफलेट बांटकर मंदिरों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर बच्चियों व महिलाओं को उनके अधिकारों व कानून के बारे में जागरूक किया।
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन, बाजार, सार्वजनिक स्थलों और श्रावण मास के पहले सोमवार को लेकर बड़ा महादेवा, चीतनाथ शिवमंदिर के साथ ही प्रमुख शिव मंदिरों मिशन शक्ति 5.0 अभियान चलाया गया।
इस दौरान महिला आरक्षियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, आपात स्थिति में निपटने के तरीके और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित जानकारी दी गई।