फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rain in between humid, some relief from heat

उमस के बीच हुई बारिश, गर्मी से मिली कुछ राहत

Thu, 25 Jun 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rain in between humid, some relief from heat
बारिश के दौरान शहर में भीगते हुए जाते बाइक सवार। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। बृहस्पतिवार को उमस और धूप-छांव के बीच शाम शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में करीब आधा घंटा तक तेज और धीमी बारिश हुई। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से ही धूप और बदली का खेल शुरु हो गया था। इस दौरान उमस के साथ ही गर्मी का जबरदस्त प्रभाव बना रहा। इसी बीच शाम को करीब सवा चार बजे शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में करीब आधा घंटा तक तेज और धीमी बारिश हुई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में शाम को जमकर हुई बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई, वही तमाम सड़कों पर जल-जमाव हो गया। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर कई दिनों से लगातार हो रही वर्षा से नगर के निचले क्षेत्रों में पानी लग गया है। गांवों में खेतों में पड़ी उरद की फसल भीग कर सड़ जाने से किसानों को काफी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। पिछले कई वर्षों बाद पूर्वांचल में निर्धारित तिथि 15 जून को मानसून प्रवेश कर लिया और तब से प्रति दिन किसी न किसी समय बारिश जरूर हो रही है। समय से मानसून आ जाने से किसानों के खेत में लगी या काटकर रखी उरद सड़ गई। उरद की कीमत इस समय बाजार में दस हजार रुपए कुंतल है। इससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed