फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   rain ghazipur

झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल

Thu, 11 Jul 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
rain ghazipur
गाजीपुर। पिछले कई दिनों से चल रहा धूपछांव का खेल बुधवार की शाम शानदार बारिश में तब्दील हो गया। पूरी रात कभी झमाझम तो कभी हल्की बारिश का क्रम बना रहा। यह लगाकर दूसरे दिन गुरुवार को दिन में दस बजे तक जारी रहा। इसके बाद बदली के बीच रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। घंटों लगातार बारिश से मौसम जहां पूरी तरह से कूल-कूल हो गया। इस दौरान लोगों को विभिन्न प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हर किसी की जुबान पर यही बात रही कि गजब की बारिश हुई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और उमस के बीच कई दिनों से धूप और बदली का खेल जारी रहा। इस बीच कई बार बारिश भी हुई लेकिन पर्याप्त बारिश न होने से राहत के बजाय उमस से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। पिछले दिनों की तरह बुधवार की सुबह भी बदली छाई रही। इस दौरान करीब सात बजे आधे घंटे तक तेज और हल्की बारिश हुई। इसके बाद कई बार बूंदाबांदी तक हुई। इस बीच शाम को करीब चार बजे धीमी और तेज बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह पूरी रात कभी झमाझम तो कभी धीमा गुरुवार की सुबह 10 बजे तक जारी रहा। घंटों बारिश से मौसम पूरी तरह से कूल-कूल हो गया। बारिश के बीच बिजली के आने-जाने का क्रम भी बना रहा। रात में ठंडा लगने से अधिकांश लोगों ने कूलर बंद कर दिया। आंधी-पानी के बीच बादलों की गड़गड़ाहट से लोग घरों में सहमे रहे।
विज्ञापन

बारिश का पानी घुसने से बेघर हुए लोग
गाजीपुर। लगातार घंटों हुई तेज बारिश से रौजा पर स्थित चंद्रशेखरनगर कालोनी पूरी तरह से जलमग्न हो गई। एक तरफ जहां मार्ग पर पानी से लबालब भर गए। वहीं कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों का घरों में आना-जाना दुश्वार हो गया। कालोनी के किनारे स्थित दलित बस्ती की झोपड़ियां में पानी घुस गया। घरों का सामान इधर-उधर बहने लगा, जिसे झोपड़ियों में रह रहे लोगों ने निकाला। करीब एक दर्जन परिवार के लोग बस्ती से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर नकले। सूचना पर सदर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन मंगवाकर खुदाई कराकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगे जल-जमाव में उछल-कूद करते रहे बच्चे
गाजीपुर। झमाझम बारिश से एक तरफ जहां गर्मी से बेचैन लोगों के दिलों को चैन आ गया, वहीं इसका इंतजार कर रहे बच्चों की बांछे भी खिल गई। सुबह जैसे ही नन्हें-मुन्नों के कानों में बारिश की बूंदों की आवाजें पहुंची, वह खुशी से चहक उठे। कोई घरों की छतों पर तो कोई घर के बाहर बारिश का आनंद लेने लगा। बारिश में अपने आप को भिगों रहे इन बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मार्गों के साथ ही इधर-उधर गड्ढों में जमा बारिश के पानी में बच्चे उछलकूद करते हुए आनंद लेते नजर आए।
अधिकांश बच्चे नहीं गए स्कूल
गाजीपुर। मौसम के मिजाज को देखते हुए तमाम अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। इससे स्कूल जाने की रु चि रखने वाले छात्र-छात्राओं में जहां निराशा व्याप्त हो गई, वहीं रुचि न रखने वाले बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए। कई स्कूलों की तरफ से अभिभावकों के मोबाइल पर खराब मौसम की वजह से विद्यालय बंद होने का मैजेस भी आया।
नहीं खुली तमाम दुकानें
गाजीपुर। लगातार घंटों हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम का सबसे खराब असर फुथपाथों की दुकानें लगाने वालों पर पड़ा। आगे भी बारिश होने की आशंका से उन्होंने दुकान नहीं लगाई। इसके साथ ही कई चाय-नाश्ता के अस्थाई दुकानदारों ने भी मौसम में मुड देखते हुए इस आशंका से दुकानें बंद रखी कि ग्राहक नहीं आएंगे।

बारिश की आशंका से तमाम लोग नहीं निकले घर से
गाजीपुर। लगातार घंटों तेज और धीमा हुई बारिश की लोगों में चर्चा होती रही। आगे भी बारिश होगी, इस आशंकावश ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम लोग शहर में नहीं आए। इससे मार्गों पर चहल-पहल कम दिखाई दी। शहर के भी तमाम लोग बारिश की आशंका से घरों में ही डुबके रहे। वहीं लोग बाहर निकले थे, जिनकी कुछ मजबूरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed