फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rain brings relief from the heat; paddy transplantation gains momentum.

Ghazipur News: बारिश से मिली गर्मी से राहत, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 17 Jul 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from the heat; paddy transplantation gains momentum.
जमानिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बारिश के बाद लगा बारिश का गंदा पानी। संवाद
गाजीपुर। जिले में बृहस्पतिवार को हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। शहर में जहां दिनभर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई, वहीं भांवरकोल, नंदगंज, दिलदारनगर, भदौरा, रेवतीपुर समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 15 जुलाई की 34 डिग्री की तुलना में 16 जुलाई को तापमान 35 डिग्री रहा। तापमान में कमी आने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा।
विज्ञापन

भांवरकोल क्षेत्र के अमवा, शेरपुर, मछटी, सुकडेहरी, बाठा, कनुवान सहित कई गांवों में धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली। खेतों में पानी भरने के बाद किसान, महिलाएं और मजदूर सुबह से ही रोपाई में जुट गए। कई स्थानों पर ट्रैक्टरों से खेत तैयार किए गए तो कहीं महिलाएं पारंपरिक गीतों के बीच धान की रोपाई करती नजर आईं। स्थानीय किसान पारस पांडे ने बताया कि यदि दो-चार दिन और बारिश नहीं होती तो धान की नर्सरी सूखने लगती। पंपिंग सेट से सिंचाई करने में डीजल का खर्च लगातार बढ़ रहा था। बारिश ने किसानों की बड़ी चिंता दूर कर दी है।
विज्ञापन

हालांकि बारिश के बावजूद जिले के कई इलाकों में लगातार बिजली कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। उमस के बीच घंटों बिजली गुल रहने से घरों में पंखे और कूलर बंद रहे। लोगों को रात में जागकर समय बिताना पड़ा, जबकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नंदगंज और आसपास के क्षेत्रों में सुबह करीब 8:45 बजे शुरू हुई बारिश लगभग आधे घंटे तक चली। किसानों का मानना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही तो धान की फसल के लिए यह काफी लाभकारी साबित होगी और खरीफ की खेती को मजबूती मिलेगी।

जमानिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बारिश के बाद लगा बारिश का गंदा पानी। संवाद

जमानिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बारिश के बाद लगा बारिश का गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed