फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   railway

डियूमेटिक प्लेसर पैकिंग मशीन का पहिया हुआ बेपटरी

Tue, 29 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
railway
दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ लूप लाइन में खड़ी डियूमेटिक प्लेसर पैकिंग मशीन को सुबह 9.30 बजे कर्मचारी जमानियां की ओर भेजने के लिए शंटिंग करा रहे थे कि अचानक मशीन के आगे लगा पहिया बेपटरी हो गया। इससे कर्मचारियों में खलबली मच गई। लापरवाही में उप स्टेशन अधीक्षक जमालुद्दीन को निलंबित कर दिया गया। स्टेशन से सूचना दानापुर नियंत्रण कक्ष को दी गई। सूचना पाकर स्टेशन अधीक्षक नफीस अहमद खान, रेल पथ निरीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद, यातायात निरीक्षक संजय कुमार, रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और मंडल के अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। दोपहर में अप श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से दानापुर के लोको संरक्षा सलाहकार अनील कुमार बक्सर के सहायक रेल अभियंता राजेश मीणा भी पहुंचे और घटना की जानकारी मशीन के चालक मनकेश्वर सिंह और रेलवे कर्मचारियों से ली। नियंत्रण कक्ष की सूचना पर डीडीयू से पहुंचा रेल दुर्घटना सहायता ट्रेन के कर्मचारियों ने प्रेशर मशीन को पटरी पर दोपहर 2.30 बजे चढ़ाया। इसके बाद अधिकारी स्टेशन पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। यातयात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया घटना की संयुक्त रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed