फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   railway

डबल लेन का बनेगा आरयूवी, जल्द शुरू होगा कार्य

Mon, 28 Jun 2021 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
railway
सुहवल। ताड़ीघाट-मऊ परियोजना के तहत सुखदेवपुर चौराहे से शहर की तरफ जाने वाले वन-वे मार्ग से नई रेल लाइन प्रस्तावित है। वाहनों का आवागमन प्रभावित न हो, लोगों को सहुलियत हो सके, इसको देखते हुए रेलवे और कार्यदायी संस्था के तरफ से निर्माणाधीन इस रेल लाइन के नीचे से डबल लेन का आरयूवी (रोड अंडर ब्रिज) बनाए जाने की योजना है। इधर दशकों पुराने शहर की तरफ जाने वाले मार्ग लोगों के आवागमन के लिए बंद किया जा सकता है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। हालांकि इस मार्ग के उपर से होकर गुजरने वाली नई लाइन को लेकर गार्डर लांचिग का काम शुरू हो चुका है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस पर बहुत जल्द काम शुरू हो सकता है। शहर के तरफ जाने वाले मार्ग के ऊपर से लाइन जाने के बाद रेलवे के द्वारा ट्रैक के दोनों तरफ से सुरक्षात्मक दृष्टिगत आवागमन बंद कर दिया जाएगा। पहले चरण की परियोजना की नई लाइन चार प्रमुख जगहों मेदनीपुर, रजागंज पुलिस चौकी के पास, सुखदेवपुर तथा चकफैज में मार्ग के उपर से रेलवे ट्रैक गुजरेगी। इन सभी जगहों पर लाइन के नीचे से वाहन गुजर सकेंगे। लोगों ने कहा कि अंडर रोड ब्रिज (आरयूवी) बन जाने से शहर सहित अन्य जगहों से आने जाने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी। पहले चरण की परियोजना का निर्माण ताड़ीघाट से सीटी स्टेशन तथा घाट तक किया जाना है। निर्माण कार्य पूरे जोरों पर है। यह परियोजना जनपद के दो तहसीलों जमानियां और सदर के कुल सत्रह गांवों से होकर गुजरनी है। इधर रेलवे और कार्यदायी संस्था ने विभिन्न मार्गों पर जाम से निपटने के लिए ही उक्त सभी मार्गों के ऊपर से ही परियोजना के तहत रेलवे ट्रैक ले जाया जा रहा है, जिससे लोगों को आए दिन जाम और क्रासिंग बंद होने से जाम का सामना न करना पड़े। आरबीएनएल के परियोजना निदेशक सत्यम कुमार ने बताया कि विभाग आमजन की सहुलियतों के लिए मार्गों के ऊपर से लाइन ले जाया जा रहा है। सुखदेवपुर चौराहे से शहर की तरफ जाने वाले मार्ग पर जल्द ही आरयूवी का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed