फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   railway

ताड़ीघाट-मऊ रेलखंड निर्माण का कार्य हुआ प्रभावित

Mon, 31 May 2021 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
railway
सुहवल। एक तरफ कोविड संक्रमण काल तो दूसरी तरफ आर्बिटेशन का दो वर्ष से निबटारा न होने से जिले की महत्वपूर्ण परियोजानाओं में शामिल ताड़ीघाट-मऊ रेलखंड का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि पांच वर्ष में लागत में आठ प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने से इसकी लागत 80 करोड़ बढ़ चुकी है। दिसंबर 2022 तक निर्धारित अवधि मार्च 2023 तक बढ़ा दी गई है। वहीं रेल कम रोड ब्रिज का भी कार्य धीमी गति से चल रहा है। करीब 11 किमी लंबी पहले चरण की परियोजना के तहत शेष निर्माण कार्यों में मिट्टी फिलिंग, इरेक्शन तथा दो वर्ष से जिलाधिकारी के न्यायालय में लंबित आर्बिटेशन के चलते कुछ जगहों पर निर्माण शुरु नहीं हो सका है। रेलवे और कार्यदायी संस्था की मानें तो अगर यही स्थिति रही तो परियोजना समय से पूरा होने में संदेह है। जबकि लागत भी दिन पर दिन बढ़ना तय है। इसके पहले रेल कम रोड ब्रिज को दिसंबर 2019 में पूरा होना था। जबकि पहले चरण की पूरी परियोजना दिसंबर 2021 तक निर्धारित थी। पिछले वर्ष के लॉकडाउन और वर्तमान समय में कोरोना कर्फ्यू के चलते इस परियोजना के पूरा होने की तिथि एक बार पुन: तीन माह के लिए बढ़ाते हुए मार्च 2023 तक कर दी गई है। इस परियोजना के तहत 51 किमी ताड़ीघाट से मऊ रेलखंड का विस्तारीकरण किया जाना है, जो दो चरणों पूरा किया जाएगा। इसकी कुल लागत 1766 करोड़ है, लेकिन वर्तमान समय में पहले चरण की परियोजना पर काम चल रहा है। इसमें सोनवल से ताड़ीघाट-मेदिनीपुर होते हुए सिटी स्टेशन और घाट स्टेशन तक इसका निर्माण पूरा किया जाना है। हालांकि परियोजना समय से पूर हो इसको लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा मानीटरिंग की जाती है। वहीं समय-समय पर तकनीकी एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन, रेलवे के अधिकारी इंजीनियर मौके पर आकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहते हैं। मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा ने बताया कि कोरोना तथा आर्बिटेशन का निस्तारण न होने से परियोजना काफी प्रभावित हुई है। मार्च 2023 तक पहले चरण की परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कार्यदायी संस्था को संसाधनों की बढ़ोत्तरी के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed