फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rail tracks changed in a block of five hours

गहमर में पांच घंटे का ब्लाक कर 450 मीटर पटरी बदला गया

Fri, 07 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rail tracks changed in a block of five hours
गहमर सेख्शन में पांच घंटे का ब्लाक लेकर अप लाइन की लगभग साढ़े चार सौ मीटर रेल पटरियों को शुक्रवार को बदला गया। हालांकि डाउन ट्रैक पर ट्रेनों को संचालन काशन के साथ जारी रखा गया।
विज्ञापन

वरीय मंडल अभियंता दानापुर तीन, सहायक मंडल अभियंता बक्सर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (टीआरडी), सीनियर सेक्शन इंजीनियर बक्सर (पी डब्ल्यू ऐ वाई), जूनियर इंजीनियर गहमर की मौजूदगी में लगभग 70 कर्मचारियों की टीम कार्य को अंतिम रूप देने में लगी रही। टीम ने कई चरणों में लिए गए ब्लाक के दौरान कार्य किया। ट्रेन पकड़नेे आये यात्रियों को मेगा ब्लाक के चलते कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक तीन चरणों में मेगा ब्लाक लेकर एक बार फिर नई रेल पटरियों को बदलने के लिए ट्रैक रिन्यूअल सिस्टम मशीन को काम में लगाया गया। इससे पूर्व में रेल पटरियों के बीच की गिट्टियों को कर्मचारियों द्वारा हटाया गया। इस दौरान अप लाइन में 30 किमी/घंटा के काशन से ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा था। शुक्रवार को मेगा ब्लाक का असर ट्रेनों के संचालन पर देखने को मिला। श्रमजीवी एक्सप्रेस, पटना-वाराणसी मेमो, पटना-पीडीयू मेमो पैंसेंजर अपनी निर्धारित समय से घंटों लेट से स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत गहमर सेक्शन के रेल पथ निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि अभी और रेल पटरियों को बदलना है। इसके लिए आगे फिर कंट्रोल से ब्लाक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed