फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   rail

स्लाइडर बूम के जरिए ट्रेनों का परिचालन कराया

Wed, 24 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
rail
सेवराई। भदौरा रेलवे समपार फाटक का बूम एक ट्रैक्टर के धक्के से टूट जाने के कारण यहां करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। आनन-फानन में रेल कर्मचारियों ने स्लाइडर बूम के जरिए ट्रेनों का परिचालन कराया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन समपार फाटक के पास बुधवार को सुबह करीब 11 बजे ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन रेलवे फाटक बंद कर रहा था। इसी बीच निकलने की होड़ में एक ट्रैक्टर चालक ने बूम को टक्कर मार दिया। इससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। आनन-फानन में गेटमैन ने स्टेशन अधीक्षक व अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी। रेल कर्मचारियों ने मरम्मत कर बूम को ठीक किया। इसके चलते करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस बीच स्लाइडर बूम के जरिए ट्रेनों का परिचालन कराया गया। इस संबंध में रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वीराज सिंह का कहना था कि बुधवार को एक ट्रैक्टर चालक ने बूम में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जिसकी मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। ट्रेन परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed