{"_id":"65d3b88b4e68aea9b40f0826","slug":"question-papers-should-be-kept-in-double-locked-cupboards-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-111013-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रश्नपत्रों को परीक्षा केन्द्रों पर डबल लाक वाली आलमारी में रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रश्नपत्रों को परीक्षा केन्द्रों पर डबल लाक वाली आलमारी में रखें
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एंव इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के सम्बन्ध में राजकीय बालिका इण्टर कालेज के सभागार में बैठक सोमवार को हुई। इसमें जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 22 फरवरी से प्रारम्भ होकर नौ मार्च तक संचालित होगी।
उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि परिषद की ओर से प्रेषित प्रश्नपत्रों को प्राप्त करने, उन्हें पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित स्थान पर सीसीटीवी की निगरानी में रखने, प्रश्नपत्रों को परीक्षा केन्द्रों पर डबल लाक वाली स्टील-लोहे की आलमारी में रखा जाए। प्रश्नपत्रों के परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने पर डबल लाक की आलमारी में जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से नामित स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में रखवाया जाए। डबल लाक वाली आलमारी में पेपर सील से बंद किया जाए।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नामित किए गए सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वायड टीम, सभी केन्द्र एवं वाह्य केन्द्र व्यवस्थापकों को दो पॉलियों में होने वाली बोर्ड परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में एक से अधिक रास्ते होने पर उन्हें तत्काल सील करने का निर्देश दिया। परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति-असलहा किसी भी दशा में उपस्थित न रहे। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस बल तथा बनाए गए कन्ट्रोल रूम को सूचित करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि./रा. दिनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह, सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम 24 घंटे सीसी कैमरे की निगरानी में रहेगा
गाजीपुर। स्ट्रॉग रूम में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित होगा। केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा संचालित रहेगा तथा स्ट्रांग रूम 24 घण्टे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। जिस विषय की परीक्षा हो उस विषय अध्यापक की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में कतई न लगाई जाएगी। किसी भी दशा में केन्द्र व्यवस्थापक, आंतरिक सचल दल, कक्ष निरीक्षक, सचल दल, निरीक्षण दल के पुरुष सदस्य द्वारा बालिकाओं की तलाशी नहीं की जाएगी। ऐसे कक्ष निरीक्षक जिनके पाल्य एवं सम्बन्धी जिस परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा दे रहे हैं तो वे उस केन्द्र पर कक्ष निरीक्षक कार्य के पात्र नहीं होंगे। परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक कमरे में 40 परीक्षार्थियों तक दो कक्ष निरीक्षक तथा 41 से 60 परीक्षार्थियों तक तीन कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए जाएं।
जिले में 149174 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे
गाजीपुर। जिले में हाईस्कूल में 74313 एवं इण्टरमीडिएट में 74861 सहित कुल 149174 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 218 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसको नौ जोन, 10 सचल दल एवं 34 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।