{"_id":"67b776cc6da29947910418ef","slug":"question-papers-made-available-to-65-centers-on-the-first-day-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-128501-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पहले दिन 65 केंद्रों को उपलब्ध कराए प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पहले दिन 65 केंद्रों को उपलब्ध कराए प्रश्नपत्र
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए विभाग की ओर से प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों को वितरित करने का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। पहले दिन 65 केंद्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध हो गए।
जिला मुख्यालय स्थित मानिटरिंग सेल से इन केंद्रों में प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखवाने की निगरानी की गई। शेष केंद्रों को शुक्रवार को इसका वितरण किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरु हो रही है। अब जबकि इसमें गिनती के दिन शेष रह गए हैं इसको सकुशल संपन्न कराने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार की परीक्षा में जिले में 144372 परीक्षार्थी बैठेंगे। इनमें हाईस्कूल में 67348 एवं इंटरमीडिएट में 77024 छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन
इनके लिए 196 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसकी शुचिता बनाए रखने के लिए 9 जोनल मजिस्ट्रेट, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 196 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 7 सचल दल एवं 7 रात्रि कालीन सचल दल बनाए गए हैं। इसके साथ ही 196 केंद्र व्यवस्थापक एवं इतने ही वाह्य केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं।