फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Putting things on your head, crossing the bridge

सिर पर सामान रख पार कर रहे पुल

Sat, 16 Nov 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Putting things on your head, crossing the bridge
सुहवल। हमीद सेतु के ज्वाइंटर के जर्जर रोलर बेयरिंग के बदलने का कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा। पुल पर प्रतिबंध के कारण राहगीरों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पैदल पुल पार कर रहे है। सिर पर भारी-भरकम बोझ लेकर अपने परिजनों के साथ लोग पुल पार कर रहे हैं। इधर वाहन सवार लोगों को भी जिला मुख्यालय जाने के लिए लोगों को काफी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सेतु के दोनों तरफ पुलिस के द्वारा कडी बैरिकेडिंग के कारण पुल से मात्र दो पहिया, साइकिल, पैदल ही गुजर पा रहे है। छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों सहित अन्य राहगीरों संग मरीजों को भी काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है । यहां तक की पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को या तो पैदल पुल पार कर रहे है या जमानियां पुल से होकर जिला मुख्यालय जा रहे है। एंबुलेंस को भी नही जाने दिया जा रहा है। शुक्रवार को उसे भी लौटा दिया गया। पुल की मरम्मत का काम लगातार जारी है, जिस तेजी से मरम्मत चल रहा है उसे देखते हुए लोगों को उम्मीद है कि मरम्मत पूर्ण होते ही इसे बड़े वाहनों के लिए खोल दिया जाय। वहीं मरम्मत में लगे इंजीनियरों के मुताबिक इसकी मरम्मत के उपरांत करीब 40 टन भार क्षमता तक के वाहन आसानी से आ जा सकेंगे, बशर्ते पुल पर वाहनों का ठहराव न हो। हमीद सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण माल भाड़ा में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिससे चलते व्यापार पर भी इसका असर पड रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed