फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Putting at risk the lives of people along the Ganga passes through bridge

जान जोखिम में डाल गंगा के किनारे बने पुल से गुजरते हैं लोग

Thu, 12 Jan 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Putting at risk the lives of people along the Ganga passes through bridge
गहमर नगदीलपुर से रेवतीपुर जाने वाली पुल की टूटी सड़क व रेलिंग ।
कामाख्या धाम के समीप गंगा नदी के किनारे बना पुल वाहन स्वामियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पुल के दोनों तरफ कटान तथा मिट्टी धंसने से बड़े-बड़े गड्ढ़े बन गए हैं। ऐसे में पुल से होकर गुजरने वाले लोगों पर हर वक्त खतरा मंडरा रहा है। समय रहते जिला प्रशासन तथा विभागीय अधिकारी नहीं चेते तो बड़ा हादसा हो सकता है। सर्वाधिक खतरा सवारी लेकर जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों को है, लोग किसी तरह पुल पार कर दूसरी तरफ जा रहे हैं।  
विज्ञापन


बारा क्षेत्र के गहमर-नगदीलपुर, दुल्लहपुर, रेवतीपुर बाईपास मार्ग पर कामाख्या  मंदिर के समीप गंगा नदी के किनारे (छाड़न) पर बने पुल इस समय काफी खतरनाक हो गए हैं। पुल के दोनों ओर कटान तथा मिट्टी के धंसने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिसमें वाहनों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। इसके चलते कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है। पिछले साल अगस्त माह में पूरा इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया था। यह पुल पूरी तरह एक सप्ताह तक बाढ़ के पानी में डूबा हुआ था।
विज्ञापन


बाढ़ का पानी खत्म होते ही जब गाड़ियों का परिचालन आरंभ हुआ तो इस पुल के दोनों किनारों पर दलदल होने और पानी के कटान से लगभग एक से डेढ़  फीट तक गड्ढा बन गया है। नम मिट्टी भी धंसती गई और खतरनाक गड्ढ़े बन गए। इसे दुरुस्त करने के लिए वाहन चालकों की तरफ से मिट्टी और ईंट के टुकड़े  भी डाले गए, लेकिन यह दोनों किनारों से कट गया है। शेष हिस्सा भी प्रतिदिन टूट रहा है। पुल के दोनों ओर की मिट्टी वाहनों के  दबाव से धंसती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यहां कभी भी यात्रियों से भरे सवारी वाहन नदी में गिर सकते हैं और बड़ा हादसा हो सकता है। इलाके के लोगों ने इस समस्या को दूर करने के लिए विभागीय अधिकारी तथा जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई भी कार्य नहीं हो सका है। ऐसे में खतरा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में पीडब्लूडी के अवर अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि पुलिया के पास मिट्टी धंसने की बात मेरे संज्ञान में है। बहुत जल्द यहां कार्य होगा और समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed